फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Municipality President warns those who spread filth, said - Make a video of those who throw garbage

MP News: नगर पालिका अध्यक्ष की गंदगी फैलाने वालों को चेतावनी, बोले- कूड़ा फेंकने वालों का बनाओ वीडियो

Sun, 12 Feb 2023 07:40 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 12 Feb 2023 07:40 AM IST
सार

नगरपालिका ने शहर को साफ सुथरा रखने के लिए सख्त कदम उठाया है। सड़क और गली में गंदगी फेंकने वाले लोगों पर नगर पालिका अब जुर्माना लगाएगी। कोई व्यक्ति गंदगी फैलाने से बाज नहीं आता तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए सिफारिश की जाएगी।

विज्ञापन
Municipality President warns those who spread filth, said - Make a video of those who throw garbage
गंदगी फैलाने वालों पर नगर पालिका सख्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर शहर की सुंदरता और स्वच्छता बनाए रखने के लिए पहल की है। इस पहल में लोगों को भी साथ देने के लिए कहा गया है ताकि शहर को स्वच्छ रखा जा सके। इस अभियान के तहत पिछले दिनों से कार्रवाई भी हो रही है। आपको अब अपने स्मार्ट फोन से शहर में गंदगी फैलाने वालों का वीडियो बनाना होगा। वीडियो बनाकर इसे नगरपालिका के प्रभारी को भेजना होगा। इसके बाद नगर पालिका की ओर से तत्काल कार्रवाई की जाएगी। साथ ही वीडियो भेजने वाले का नाम पालिका की ओर से गुप्त रखा जाएगा, इसके अलावा उसको इनाम देने की घोषणा नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर के द्वारा की गई है।
विज्ञापन


इस संबंध में नगर पालिका सीएमओ योगेन्द्र पटेल ने बताया कि शहरवासियों से लगातार आ रही शिकायतों के बाद यह फैसला लिया गया है। इसके बाद पालिका ने यह कदम उठाया है। वहीं, वॉर्डों में कूड़ा हटने के बाद कोई गंदगी फेंकता है तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका ने शहर की सुंदरता और स्वच्छता बनाए रखने के लिए पहल की है। इस पहल में लोगों को भी साथ देने के लिए कहा गया है ताकि शहर को स्वच्छ रखा जा सके। शहर के लोगों से खुले में गंदगी फेंकने वालों की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर सीहोर नपा की ओर से वॉर्डों में जाकर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि खुले में गंदगी फैलाने वाले बहुत से लोग हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए नगर पालिका ने अभियान दल का गठन किया है।
विज्ञापन


नगरपालिका ने शहर को साफ सुथरा रखने के लिए सख्त कदम उठाया है। सड़क और गली में गंदगी फेंकने वाले लोगों पर नगर पालिका अब जुर्माना लगाएगी। जुर्माने के बाद भी अगर कोई व्यक्ति गंदगी फैलाने से बाज नहीं आता तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए सिफारिश की जाएगी। बीते दिनों शहर के मछली बाजार में भी करीब 20 दुकानदारों पर कार्रवाई हो चुकी है। इसके अलावा दुकानदारों को नोटिस जारी कर हर दुकान के बाहर अपने स्तर पर कूड़ादान डस्टबिन रखने के भी निर्देश दिए हैं। शहर में कुछ दुकानदार सुबह और रात को अपनी दुकानों की साफ सफाई कर कूड़े को लिफाफे में डालकर सड़क पर फेंक देेते हैं। वह कूड़ा वाहनों के आवागमन से इधर उधर फैलता रहता है। उसी गंदगी में आवारा पशु मुंह मारते रहते हैं। बिखरी गंदगी को इकट्ठा करने में नगर पालिका कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। उधर, होटल, सब्जी की दुकान, मनियारी कनफेक्शनरी की दुकान पर भी लोग पॉलीथिन अन्य गंदगी को सड़क पर फेंक देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed