{"_id":"63e86dd57080d2cf880aefe9","slug":"mp-pragya-thakur-wrote-a-letter-to-the-railway-minister-to-restore-the-canceled-trains-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने निरस्त ट्रेनों को बहाल करने रेल मंत्री को लिखा पत्र, परेशान श्रद्धालुओं में नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने निरस्त ट्रेनों को बहाल करने रेल मंत्री को लिखा पत्र, परेशान श्रद्धालुओं में नाराजगी
Sun, 12 Feb 2023 10:59 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 12 Feb 2023 10:59 AM IST
सार
सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में होने वाले रुद्राक्ष महोत्सव से पहले कई यात्री ट्रेनों के निरस्त होने से श्रद्धालुओं में आक्रोश है। अब भक्तों के साथ भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर भी आ गई हैं।
विज्ञापन
सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम में 16 से 22 फरवरी तक आयोजित रुद्राक्ष महोत्सव से पहले रेलवे ने अनेक यात्री गाड़ियों को निरस्त किया है, जिससे श्रद्धालुओं में लगातार रेलवे के प्रति आक्रोश बढ़ रहा है। इसे लेकर एक दिन पहले कई लोगों ने डीआरएम को पत्र भी लिखा था, जिसमें उल्लेख किया गया था कि जो ट्रेनें निरस्त की गई हैं उनको रुद्राक्ष महोत्सव पर बहाल किया जाए, लोगों की बढ़ती मांग को देखते हुए भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने भी इस मामले में हस्तक्षेप किया है।
कुबरेश्वर धाम सीहोर में कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा आयोजित रुद्राक्ष महोत्सव प्रारम्भ होने से पूर्व रेल का डबलिंग कार्य प्रारम्भ होने के कारण कई ट्रेनें अचानक रद्द होने की खबर आते ही वॉर्ड क्रमांक 25 के पार्षद मुकेश मेवाड़ा ने सांसद प्रज्ञा ठाकुर को त्वरित अवगत कराया। जिस पर सांसद ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए तुरन्त रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को लेटर लिखकर रुद्राक्ष वितरण के समय ट्रेनें पुन: सुचारू करने का आग्रह किया।