{"_id":"6571cb53be239f99160b2913","slug":"mp-news-the-miscreant-told-the-police-station-in-charge-if-you-remain-alive-i-will-definitely-shoot-you-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: बदमाश की पुलिस को धमकी, थाना प्रभारी से कहा- जिंदा रहा तो तुझे गोली जरूर मारूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: बदमाश की पुलिस को धमकी, थाना प्रभारी से कहा- जिंदा रहा तो तुझे गोली जरूर मारूंगा
Thu, 07 Dec 2023 07:10 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 07 Dec 2023 07:10 PM IST
सार
बदमाशों के हौसले किस कदर बढ़ गए हैं, उसका उदाहरण सीहोर से सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है। एक बदमाश थाना प्रभारी को धमकी दे रहा है कि मैं तुझे गोली मारूंगा। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सीहोर में गुंडे ने थाना प्रभारी को धमकी दी है। उसकी कमर में रिवॉल्वर भी नजर आ रही है।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सीहोर जिले में एक सनसनीखेत वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक गुंडे ने जिले के एक थाना प्रभारी को गोली मारने की धमकी दी है। वायरल हो रहे वीडियो में गुंडा कह रहा है कि थाना दोराहा टीआई को मेरा सीधा चैलेंज... बाप कसम जिंदा रहा तो तुझे गोली जरूर मारूंगा। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
वायरल हो रहे 32 सेकंड के वीडियो में दिख रहा है कि बदमाश कमर में रिवॉल्वर रखे हुए हैं। उसमें बदमाश धमकी दे रहा है कि थाना दोराहा, जिला सीहोर टीआई को हमारा सीधा चैलेंज...। वायरल वीडियो में बदमाश का कहना है कि पकड़े गए तो गोली मार देना, नहीं तो मेरे बाप की कसम जिंदा रहा तो तुझे गोली जरूर मारूंगा। पूछ क्यों- तू पुलिसवाला है, हमारी शासन से कोई बुराई नहीं है। मगर तू हमारे छोटे भाइयों को परेशान कर रहा है। उनका कोई लेना-देना ही नहीं है। उस गरीब का तूने मोबाइल रख लिया। कैसे ऑटो चलाकर, मेहनत-मजदूरी कर बेचारे पैसा कमाते हैं। रात-रातभर मेहनत करते हैं, लेकिन पुलिस को इससे क्या।
मामले के संबंध में दोराहा थाना प्रभारी राजेश सिन्हा ने बताया कि जो युवक वीडियो में मुझे जान से मारने की धमकी दे रहा है। उसका नाम नसीम पिता बने खां निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निशातपुरा भोपाल है। इसके खिलाफ 19 नवंबर को धारा 307 में एक मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में आरोपी फरार चल रहा है। धमकी देने के मामले में दोराहा थाने में धारा 506, 94 के तहत एक और प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम को लगाया गया है।