फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP NEWS: Sehore villages are featured in films, 'Homebound' was appreciated at Cannes Film Festival

MP News: फिल्मों में छाए सीहोर के गांव, यहां शूट हुई फिल्म ‘होमबाउंड’ ने कांस फेस्टिवल में मचाई धूम

Wed, 04 Jun 2025 02:02 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Wed, 04 Jun 2025 02:02 PM IST
सार

सीहोर का प्राकृतिक सौंदर्य और आसपास के गांवों का माहौल फिल्म निर्माताओं को आकर्षित करता है। यही कारण है कि सीहोर में लगातार फिल्मों का निर्माण हो रहा है।

विज्ञापन
MP NEWS: Sehore villages are featured in films, 'Homebound' was appreciated at Cannes Film Festival
कांस फिल्म समारोह में फिल्म ‘होमबाउंड’’ ने विशेष ध्यान आकर्षित किया

विस्तार

सीहोर जिले में फिल्मों की शूटिंग के लिए एक अनुकूल माहौल है। सीहोर का प्राकृतिक सौंदर्य और आसपास के गांवों का वातावरण फिल्म निर्माताओं की पसंद बन गया है। अब जिले के गांवों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिल रही है। जिले के ग्राम बमूलिया में शूट की गई फिल्म ‘लापता लेडीज’ प्रतिष्ठित ऑस्कर अवार्ड में शामिल हुई थी। वहीं, अब एक बार फिर जिले के गांवों के लोकेशन में फिल्माई गई एक और फिल्म ने वैश्विक स्तर पर अपनी जगह बनाई है। सीहोर में शूट हुई फिल्म ‘होमबाउंड’ को हाल ही में कांस फिल्म समारोह में सराहा गया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: वो आया, काटा और चला गया... मौत बांट रहा रहस्यमयी जानवर कौन? 12 दिन में छह ने दम तोड़ा, क्या है कहानी
विज्ञापन


सीहोर का प्राकृतिक सौंदर्य और आसपास के गांवों का माहौल फिल्म निर्माताओं को आकर्षित करता है। यही कारण है कि सीहोर में लगातार फिल्मों का निर्माण हो रहा है। हाल ही में संपन्न हुए कांस फिल्म फेस्टिवल में फिल्म ‘होमबाउंड’ छाई रही। इस फिल्म का वहां प्रीमियर शो प्रदर्शित किया गया, और फिल्म निर्माताओं व कलाकारों को स्टैंडिंग ओवेशन देकर सम्मानित किया गया। यह फिल्म सीहोर मुख्यालय सहित आसपास के कई गांवों में फिल्माई गई थी। फिल्म के कई दृश्य ग्राम मगरखेड़ा, छापरी, सीहोर रेलवे स्टेशन, टैगोर स्कूल में फिल्माए गए थे। सीहोर जिले में 22 दिनों तक शूटिंग की गई थी। निर्देशक नीरज घायवन ने इस फिल्म का निर्देशन किया है, जबकि अभिनेता ईशान खट्टर, विशाल जेठवा और अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने सीहोर के लोकेशनों पर शूटिंग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ट्राला पलटते ही चपटी हुई कार, चार बच्चों समेत दो परिवार में नौ मौतें; झाबुआ हादसे की दर्दनाक तस्वीरें

कई फिल्मों और वेब सीरीज की हो चुकी है शूटिंग
सीहोर जिले में कई फिल्में और वेब सीरीज की शूटिंग की जा चुकी है। यह जिला इन दिनों फिल्म निर्माताओं और निर्देशकों की पसंद बन गया है। निर्देशक किरण राव की फिल्म लापता लेडीज की शूटिंग सीहोर के बमूलिया गांव में हुई थी, जबकि हास्य वेब सीरीज पंचायत के चार सीजन सीहोर के महोड़िया गांव में शूट हुए। यहां पर पंचायत सीरीज के कुल दस सीजन शूट किए जाने हैं। बॉबी देओल स्टारर वेब सीरीज आश्रम, अभिनेता अक्षय कुमार की टॉयलेट: एक प्रेम कथा, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की फिल्म गंगाजल 2 सहित कई फिल्मों के दृश्य यहां फिल्माए गए हैं। सीहोर में गंगाजल 2, धाकड़, केटू, ड्राय डे, छोरी, लव हॉस्टल जैसी फिल्मों की शूटिंग भी हो चुकी है।
 

कांस फिल्म समारोह में फिल्म ‘होमबाउंड’’ ने विशेष ध्यान आकर्षित किया

 

कांस फिल्म समारोह में फिल्म ‘होमबाउंड’’ ने विशेष ध्यान आकर्षित किया

 

कांस फिल्म समारोह में फिल्म ‘होमबाउंड’’ ने विशेष ध्यान आकर्षित किया

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed