फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   MP News: Ramayana's 'Hanuman' complains on CM helpline, his number blocked

MP News: रामायण के 'हनुमान' ने की सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत, उनका नंबर ही ब्लॉक कर दिया

Fri, 28 Apr 2023 04:20 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 28 Apr 2023 04:20 PM IST
सार

रामायण में हनुमान की भूमिका निभा चुके सीहोर के कलाकार विक्रम मस्ताल शर्मा ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की थी। उनकी शिकायत पर समाधान तो मिला नहीं। उल्टा मोबाइल नंबर ही ब्लॉक कर दिया। 
 

विज्ञापन
MP News: Ramayana's 'Hanuman' complains on CM helpline, his number blocked
विक्रम मस्ताल ने रामायण में हनुमान की भूमिका निभाई थी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आम नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए सीएम हेल्पलाइन शुरू कराई। इस पर कोई भी व्यक्ति शिकायत कर अपनी समस्या का निराकरण करा सकता है। सीहोर जिले में एक मामला ऐसा भी आया है, जहां शिकायतों की अनदेखी की तस्वीर सामने आ रही है। सीहोर जिले की रेहटी तहसील के इटारसी गांव निवासी एवं फिल्म कलाकार विक्रम मस्ताल शर्मा ने सीएम हेल्पलाइन पर सलकनपुर तालाब की दुर्दशा की शिकायत की थी। उन्होंने पीएमओ को भी शिकायत भेजी है। फिल्म कलाकार विक्रम मस्ताल शर्मा ने 18 अप्रैल को शिकायत की थी। शिकायत के निराकरण को लेकर उनके पास किसी भी जिम्मेदार का कोई मैसेज या फोन नहीं आया। 25 अप्रैल को मैसेज आया कि शिकायत का निराकरण हो चुका है।  

विज्ञापन


रामायण सीरियल में हनुमान की भूमिका निभा चुके विक्रम मुंबई में रहते हैं। इस समय कुछ फिल्मों और वेब सीरीज में भी नजर आए हैं। इस दौरान कभी-कभी गांव भी आते हैं। सामाजिक सरोकारों और किसानों से जुडे़ मुद्दे उठाते रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र के किसानों के साथ सलकनपुर डैम की समस्या को उठाया और शिकायत की। शिकायत का निराकरण तो नहीं हुआ, उनका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया गया। अब वे लगातार सीएम हेल्पलाइन पर फोन लगा रहे हैं, लेकिन उनके मोबाइल से फोन नहीं लग रहा है। अन्य नंबरों से फोन लग रहा है। जल संसाधन विभाग ने उनकी शिकायत को निराधार एवं झूठी बताते हुए बंद कर दिया है। हकीकत यह है कि उन्होंने अपनी शिकायत के साथ दुर्दशा की स्थिति के फोटो, वीडियो भी भेजे थे। 
विज्ञापन


सलकनपुर डैम से होता है पानी का रिसाव
विक्रम मस्ताल शर्मा ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की थी कि सलकनपुर डैम से पानी का रिसाव हो रहा है। कच्ची नहरों की शिकायत भी की थी। कच्ची नहर होने से किसानों को मिलने वाला पानी पूरी तरह बर्बाद हो जाता है। यह पहला मौका नहीं है जब उन्होंने सलकनपुर डैम की शिकायत की है। इससे पहले भी वे यह मुद्दे उठाते रहे हैं। सलकनपुर डैम से इटारसी सहित अन्य गांव के करीब 300-400 किसानों को पानी दिया जाता है। नहरें कच्ची होने से नीचे वाले किसानों तक पानी ही नहीं पहुंच पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है शिकायत की स्थिति 
सीहोर जिले में प्रत्येक महीने औसतन छह हजार शिकायतें आती हैं। मार्च माह में जल संसाधन विभाग की करीब 34 शिकायतें आई थीं। इनमें से 24 शिकायतों का निराकरण हो गया है। पांच शिकायतें फोरक्लोज हो गई। अप्रैल माह में भी अब तक जल संसाधन विभाग के कामकाज को लेकर कई शिकायतें आई हैं। कई जगह लोगों को साफ पानी नहीं मिल पा रहा है तो कई जगह किसानों से जुड़ी शिकायतें हैं। हालांकि, जल संसाधन विभाग के उपयंत्री नंदकिशोर यादव का कहना है कि सलकनपुर डैम में कोई समस्या नहीं है। नहरें भी ठीक हैं। डैम में रिसाव जैसी कोई बात नहीं है। नहरें भी पक्की हैं और समय-समय पर उनका मेंटेनेंस किया जाता है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed