फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   MP News: 'If you can't take action against the corrupt manager, give us two euthanasia'

MP News: 'भ्रष्ट मैनेजर पर कार्रवाई नहीं कर सकते तो हमें दो इच्छामृत्यु दे दो', दो कर्मियों ने दिया ज्ञापन

Wed, 21 Jun 2023 04:06 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 21 Jun 2023 04:06 PM IST
सार

सीहोर में एक नामी पशु आहार संयंत्र में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। यहां के एक मैनेजर पर मनमानी के आरोप लग रहे हैं। यहां के दो कर्मचारियों ने परेशान होकर इच्छामृत्यु की अनुमति मांगी है। 

विज्ञापन
MP News: 'If you can't take action against the corrupt manager, give us two euthanasia'
सीहोर में दो कर्मचारियों ने इच्छामृत्यु की अनुमति मांगी है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीहोर में एक नामी पशु आहार संयंत्र में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। यहां के एक मैनेजर पर मनमानी के आरोप लग रहे हैं। इसी मनमानी के चलते आठ माह पहले हटाए गए दो कर्मचारियों  और उनके परिजनों की हालत भूखे मरने जैसे हो गई। अब उन्होंने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन मुख्यमंत्री कार्यालय, वरिष्ठ अधिकारियों प्रमुख सचिव, सीहोर कलेक्टर प्रवीण सिंह को सौंपते हुए इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी है। 
विज्ञापन


कलेक्टर को दिए गए आवेदन में संयंत्र से हटाए गए भोपाल सिंह वर्मा और ओमप्रकाश वर्मा ने बताया कि हमने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के साथ-साथ प्राधिकृत अधिकारी एमपीसीडीएफ गुलशन बामरा एवं प्रबंध संचालक एमपीटीएफ तरुण राठी से नौकरी वापस दिलाने एवं भ्रष्टाचारी पचामा पशु आहार संयंत्र के प्रबंधक राजेश गोयल को निलंबित करने के संबंध में आवेदन पत्र प्रस्तुत किया था। इसमें स्पष्ट तौर पर लिखा था कि शीघ्र ही दोषी पर कार्रवाई नहीं होती है तो सख्त कदम उठाने  पर बाध्य होंगे। इसके बाद भी प्रबंधक पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई। भ्रष्टाचारी प्रबंधक ने प्लांट में समस्त कर्मचारियों की नाक में दम कर रखा है। सुदाना बनाने वाले कच्चे माल में घोटाले किए जा रहे हैं। घटिया पशुआहार बनाया जा रहा है एवं घटिया गुणवत्ता का कच्चा माल खरीदा जा रहा है। सस्ते कच्चे माल को महंगा आइटम बताकर टेस्टिंग में खूब खेल हो रहा है। 
विज्ञापन


आवेदन में लिखा है कि हमारे पास प्रबंधक के खिलाफ भ्रष्टाचार के कई सबूत हैं, जिन्हें हम मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। हम हटाए गए कर्मचारियों के सामने गम्भीर समस्या आ गई है। जिससे हमारा परिवार भुखमरी की कगार पर आ गया। बीमारियों ने हमें घेर लिया है। प्रबंधक की तानाशाही से एवं गंभीर बीमारी से परेशान होने के कारण हमें इच्छा मृत्यु की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed