{"_id":"65229d747588d470d30760af","slug":"mp-news-fake-appointment-letter-was-handed-over-to-get-job-in-railways-by-taking-7-25-lakhs-two-thugs-caught-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सवा सात लाख लेकर रेलवे में नौकरी दिलाने का झूठा नियुक्ति पत्र थमाया, पुलिस के हत्थे चढ़े दो ठग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सवा सात लाख लेकर रेलवे में नौकरी दिलाने का झूठा नियुक्ति पत्र थमाया, पुलिस के हत्थे चढ़े दो ठग
Sun, 08 Oct 2023 05:45 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 08 Oct 2023 05:45 PM IST
सार
सीहोर में नौकरी के नाम लाखों का ठगी का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने दो ठगों को गिऱफ्तार कर लिया है। इन्होंने नकली नियुक्ति पत्र थमाकर सात लाख से ज्यादा रुपये ऐंठ लिए थे।
विज्ञापन
नौकरी के नाम पर लाखों रुपये ठगने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर सात लाख 20 हजार रुपये ठगने वाले दो बदमाशों को सीहोर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन्होंने फरियादी को रेलवे में नियुक्ति का फर्जी नियुक्ति पत्र देकर ठगी की थी।
विज्ञापन
सीहोर की कोतवाली पुलिस के अनुसार 27 जून को फरियादी पंकज वर्मा निवासी निपानिया कला से आरोपी शुभम पिता दिनेश (28 ) निवासी मोहनपुर अमलाहा तथा शंभूनाथ महाराष्ट्र द्वारा रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर 7 लाख 20 हजार रुपये लिए गए थे। बाद में नकली नियुक्ति पत्र थमा दिया था। सच्चाई सामने आने के बाद पुलिस से शिकायत की गई। थाना कोतवाली में आरोपी शुभम व शंभूनाथ के विरुद्ध धारा 420,467,468,471,34 भादवि का पाया जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। प्रकरण में आरोपियों की तलाश के लिए निरंतर प्रयास किए गए।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने प्रकरण में तकनीकी सहयोग प्राप्त कर एक आरोपी को कोल्हापुर (महाराष्ट्र) से एवं एक आरोपी को आष्टा से तलाश कर गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से ठगी गई राशि में से दो लाख 40 हजार रुपये बरामद किए गए। शेष राशि आरोपियों ने खर्च कर दी। आरोपियों को न्यायालय पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए।
विज्ञापन
