फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP NEWS: 21 Express Trains Get Temporary Halt at Sehore for Rudraksha Mahotsav 2026

रुद्राक्ष महोत्सव 2026: श्रद्धालुओं के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, 21 एक्सप्रेस ट्रेनें सीहोर में रुकेंगी

Tue, 10 Feb 2026 10:53 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Tue, 10 Feb 2026 10:53 PM IST
सार

रुद्राक्ष महोत्सव 2026 को लेकर रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 13 से 22 फरवरी तक 21 एक्सप्रेस ट्रेनों का सीहोर रेलवे स्टेशन पर अस्थायी ठहराव रहेगा, जिससे देशभर से आने वाले भक्तों को सीधी रेल सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
MP NEWS: 21 Express Trains Get Temporary Halt at Sehore for Rudraksha Mahotsav 2026
शिवभक्ति की राह आसान, देशभर से सीहोर पहुंचेंगी 21 एक्सप्रेस ट्रेनें

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध कुबेरेश्वर धाम में आयोजित होने वाले भव्य रुद्राक्ष महोत्सव–2026 को लेकर इस बार रेलवे और जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक ऐतिहासिक पहल की है। पहली बार 21 एक्सप्रेस ट्रेनों को अस्थायी रूप से सीहोर रेलवे स्टेशन पर ठहराव दिया गया है, जिससे देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को सीधी और सुगम रेल सुविधा मिल सकेगी।

विज्ञापन

रुद्राक्ष महोत्सव को लेकर पूरे सीहोर जिले में भक्तिमय वातावरण बनने लगा है। लाखों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। 13 फरवरी से 22 फरवरी 2026 तक कुल 10 दिनों के लिए सीहोर रेलवे स्टेशन पर 21 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों का अस्थायी स्टॉपेज निर्धारित किया गया है। इससे पूर्व सीहोर स्टेशन पर सीमित ट्रेनों का ही ठहराव होता था, लेकिन इस बार श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए रेलवे ने यह विशेष व्यवस्था की है।

विज्ञापन

हाल ही में 19489/19490 अहमदाबाद–गोरखपुर एक्सप्रेस एवं 19091/19092 मुंबई बांद्रा–गोरखपुर एक्सप्रेस का सीहोर स्टेशन पर स्थायी ठहराव प्रारंभ किया गया है। इसके साथ ही रेल मंत्रालय ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सीहोर स्टेशन से गुजरने वाली अधिकांश ट्रेनों के ठहराव की सौगात दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीहोर स्टेशन पर अस्थायी ठहराव प्राप्त 21 एक्सप्रेस ट्रेनें
ये सभी ट्रेनें 13 फरवरी से 22 फरवरी तक रुद्राक्ष महोत्सव के दौरान सीहोर रेलवे स्टेशन पर अस्थायी रूप से रुकेंगी।

12923/12924 – डॉ. अंबेडकर नगर ⇄ नागपुर
19301/19302 – डॉ. अंबेडकर नगर ⇄ यशवंतपुर
22911/22912 – इंदौर ⇄ हावड़ा
12719/12720 – जयपुर ⇄ हिसार
17019/17020 – हिसार ⇄ हैदराबाद
22909/22910 – वलसाड ⇄ पुरी
20813/20814 – जोधपुर ⇄ पुरी
15559/15560 – अहमदाबाद ⇄ दरभंगा
19413/19414 – अहमदाबाद ⇄ कोलकाता
22829/22830 – भुज ⇄ शालीमार
22673/22674 – जोधपुर ⇄ मन्नारगुड़ी
22467/22468 – गांधीनगर कैपिटल ⇄ वाराणसी
20413/20414 – इंदौर ⇄ वाराणसी
20415/20416 – इंदौर ⇄ वाराणसी
14115/14116 – डॉ. अंबेडकर नगर ⇄ प्रयागराज
19313/19314 – इंदौर ⇄ पटना
19321/19322 – इंदौर ⇄ पटना
19305/19306 – डॉ. अंबेडकर नगर ⇄ कामाख्या
19489/19490 – अहमदाबाद ⇄ गोरखपुर
22645/22646 – इंदौर ⇄ तिरुवनंतपुरम
22191/22192 – इंदौर ⇄ जबलपुर

पिछले वर्ष के अनुभव से सीखा प्रशासन
गत वर्ष रुद्राक्ष महोत्सव के दौरान लगभग 5 लाख श्रद्धालु केवल ट्रेनों के माध्यम से सीहोर पहुंचे थे, जिससे रेलवे को करोड़ों रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था। हालांकि अत्यधिक भीड़ के कारण श्रद्धालुओं को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा था। इस अनुभव से सीख लेते हुए इस बार प्लेटफॉर्म नंबर 1 और 2 पर अस्थायी टेंट लगाए जा रहे हैं, ताकि यात्रियों को धूप, बारिश और अव्यवस्था से राहत मिल सके।

देश-विदेश से पहुंचेंगे श्रद्धालु
अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के सान्निध्य में 14 फरवरी से 20 फरवरी तक आयोजित होने वाले इस महोत्सव में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। समिति के मीडिया प्रभारी मनोज दीक्षित ‘मामा’ के अनुसार इस बार आयोजन पहले से कहीं अधिक भव्य होगा।

कुबेरश्वर धाम परिसर में 1 लाख 80 हजार वर्गफुट क्षेत्र में पक्का और भव्य पंडाल तैयार किया जा रहा है, जिसमें एक साथ लगभग डेढ़ लाख श्रद्धालु कथा श्रवण कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त 10 एकड़ क्षेत्र में विशाल भोजनशाला का निर्माण किया गया है, जहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था रहेगी। श्रद्धालुओं को मात्र 5 रुपये में एक लीटर पानी की बोतल उपलब्ध कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें- MP: आरक्षक की पत्नी की संदिग्ध मौत, 11 पन्नों का सुसाइड नोट बरामद; पति के महिला SI से कथित संबंध की चर्चा तेज

सुरक्षा और स्वास्थ्य के पुख्ता इंतजाम
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। पूरे परिसर में 256 हाई-टेक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कुबेरेश्वर धाम से लेकर रेलवे स्टेशन तक 20 अस्थायी अस्पताल बनाए जा रहे हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। स्वयंसेवकों की बड़ी टीम भी श्रद्धालुओं की सेवा में तैनात रहेगी।

आस्था का राष्ट्रीय केंद्र बनता सीहोर
रुद्राक्ष महोत्सव अब केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सीहोर जिले की पहचान बन चुका है। रेलवे द्वारा दिया गया यह अस्थायी स्टॉपेज सीहोर को देश के प्रमुख धार्मिक केंद्रों की श्रेणी में स्थापित करता है। आने वाले वर्षों में यह आयोजन सीहोर को अंतरराष्ट्रीय धार्मिक मानचित्र पर और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।

शिवभक्ति की राह आसान, देशभर से सीहोर पहुंचेंगी 21 एक्सप्रेस ट्रेनें

शिवभक्ति की राह आसान, देशभर से सीहोर पहुंचेंगी 21 एक्सप्रेस ट्रेनें

 

शिवभक्ति की राह आसान, देशभर से सीहोर पहुंचेंगी 21 एक्सप्रेस ट्रेनें

शिवभक्ति की राह आसान, देशभर से सीहोर पहुंचेंगी 21 एक्सप्रेस ट्रेनें


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed