{"_id":"657301a22ecb1c33760629e8","slug":"mp-election-result-muslim-woman-assaulted-for-voting-for-bjp-victim-reaches-collectorate-for-justice-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: भाजपा को वोट देने पर मुस्लिम महिला के साथ देवर ने की मारपीट, इंसाफ के लिए कलेक्ट्रेट पहुंची पीड़िता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: भाजपा को वोट देने पर मुस्लिम महिला के साथ देवर ने की मारपीट, इंसाफ के लिए कलेक्ट्रेट पहुंची पीड़िता
Fri, 08 Dec 2023 05:14 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 08 Dec 2023 05:14 PM IST
सार
ग्राम बरखेड़ा हसन की रहने वाली 30 वर्षीय समीना बी पति बबलू खां को भाजपा को वोट देने की सजा मिली है। उसके ही देवर ने उससे मारपीट की है। पुलिस ने देवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पीड़ित महिला पिता के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सीहोर में भाजपा को वोट देने पर एक मुस्लिम महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। महिला के साथ उसके ने देवर मारपीट की है। पुलिस ने आरोपी देवर पर केस दर्ज कर लिया है। इसके बाद पीड़ता कलेक्ट्रेट पहुंची और न्याय की गुहार लगाई।
बता दें कि ग्राम बरखेड़ा हसन की रहने वाली 30 वर्षीय समीना बी पति बबलू खां शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंची थी। उसने बताया कि 4 दिसंबर सोमवार को करीबन शाम पांच बजे मैं और मेरे बच्चे कमल के फूल के जीतने की खुशियां मना रहे थे, इसी दौरान मेरा देवर जावेद पिता बहीद खां मुझसे बोला कि तूने बीजेपी को वोट क्यों दिया। मैंने बोला कि मेरी मर्जी में जहां लोट दूंगी। इसी बात पर वह गालियां देने लगा। मैंने विरोध किया तो उसने मारपीट शुरू कर दी। जावेद की बीबी उजमा ने भी साथ दिया। मेरी चीखें सुनकर पड़ोस में रहने वाले पंडित विद्यासागर ने बीच बचाव किया। मारपीट के दौरान जावेद एवं उजमा कहने लगे हमारी बात नहीं सुनी तो तुझे जान से खत्म कर देंगे। घटना के समय पति बबलू खां काम करने गए हुए थे। घटना में समीना बी को काफी चोट पहुंची है।
इधर पीड़ित महिला की शिकायत पर अहमदपुर थाना पुलिस ने देवर जावेद के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 34 के तहत मामला तो दर्ज किया है, लेकिन अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। इस घटना की राष्ट्रीय पसमांदा मुस्लिम महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष नौशाद खान ने भी कड़ी निंदा की है। घटना की जानकारी लगते ही खान कलेक्ट्रेट पहुंचे और उन्होंने पीड़ित मुस्लिम महिला और उनके पिता के साथ कलेक्टर प्रवीण सिंह के समक्ष शिकायत पर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विधायक से भी मांगी मदद
समीना बी ने कहा कि भाजपा को वोट देने की सजा मुझे देवर ने दी है। अब मैं इंसाफ के लिए यहां आई हूं। मेरे पिता भी मेरे साथ हैं। समीना ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सभी योजनाओं का लाभ मुझे मिल रहा है। लाडली बहन की राशि भी मुझे मिल रही है। मेरे बच्चों को भी लाभ मिला है, जिसके लिए मैंने मामा जी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और सीहोर विधायक सुदेश राय को ध्यान में रखते हुए भाजपा को वोट किया था। अब वही मुझे इंसाफ दिलाएं।