फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   MP Election: Case of violation of code of conduct against Aam Aadmi Party workers

MP Election: आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर आचार संहिता उल्लंघन का केस, कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने गए थे

Thu, 12 Oct 2023 11:17 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 12 Oct 2023 11:17 PM IST
सार

सीहोर में आप के कार्यकर्ताओं पर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है। कलेक्टोरेट में ये लोग ज्ञापन देने पहुंचे थे और नारेबाजी कर रहे थे। 

विज्ञापन
MP Election: Case of violation of code of conduct against Aam Aadmi Party workers
सीहोर में आप कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज किया गया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में ज्ञापन सौंपना भारी पड़ गया। थाना कोतवाली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार को सीहोर कलेक्ट्रेट में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर नारेबाजी करते हुए ज्ञापन देने का प्रयास किया था। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच बहस भी हुई थी। थाना कोतवाली पुलिस ने करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। इसमें आईपीसी की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है।  
विज्ञापन


थाना कोतवाली टीआई विकास खींची ने बताया कि तहसीलदार कार्यालय से प्राप्त पत्र के निर्देश पर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया गया है। सूचना मिली थी कि कलेक्ट्रेट में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता नारेबाजी कर रहे हैं और ज्ञापन सौंपने का प्रयास कर रहे हैं। जबकि 9 अक्टूबर से जिले में आचार संहिता प्रभावशील है। इसके तहत कलेक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी भीड़ एकत्रित करने पर प्रतिबंध लगाया गया है। बिना अनुमति के रैली निकालकर भीड़ एकत्रित करने पर यह कार्रवाई की गई है, फोटो और वीडियो के आधार जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed