फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   MP Election 2023: Shivraj targeted Kamal Nath said- last time made 900 promises now another lie letter came

MP Election 2023: शिवराज ने फिर कमलनाथ पर साधा निशाना, कहा- पिछली बार 900 वादे किए अब एक और झूठ पत्र आ गया

Tue, 24 Oct 2023 12:18 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 24 Oct 2023 12:18 PM IST
सार

MP Election 2023: सीहोर के इछावर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस के वचन पत्र को झूठ का पत्र बताया और कहा कि पिछले बार 900 वादे किए थे और 9 भी पूरे नहीं किए।

विज्ञापन
MP Election 2023: Shivraj targeted Kamal Nath said- last time made 900 promises now another lie letter came
सीएम शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर जिले के इछावर के ग्राम दिवाडिया में शिवराज ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि अब यह एक महा झूठ पत्र लेकर आए है। पिछली बार 900 वादे किए और 9 भी पूरे नहीं किए। अब एक और झूठ पत्र आ गया है उनका यह भ्रम फैलाने वाले लोग जनता का भला नहीं कर सकते। बीजेपी जनता का भला करती है, यह योजनाओं पर ताला लगाने वाले हैं। मुख्यमंत्री ने कहा पीएम की योजनाओं को लागू नहीं करने वाले लोग इस चुनाव में बुरी तरह पराजित होंगे, बीजेपी रिकॉर्ड मतों से जीतेगी।
विज्ञापन


इससे पहले उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि लाडली बहना योजना अद्भुत है। हर महीने तनखाह की तरह पैसे आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कमलनाथ और गठबंधन पर भी निशाना साधा। सीएम ने जनता से पूछा में मामा लगता हूं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी ऐसी योजनाएं लाई कभी जनता को कुछ दिया, सीएम ने कहा कि हम सरकार नहीं परिवार चला रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed