फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   MP By Election: Kartikeya Singh will contest Budhni by-election, said - I never worked for the ticket

MP By Election: बुधनी उपचुनाव में जुटेंगे कार्तिकेय सिंह, बोले- मैंने कभी भी टिकट के लिए काम नहीं किया

Sun, 20 Oct 2024 04:12 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 20 Oct 2024 04:12 PM IST
सार

शिवराज सिंह चौहान के सांसद बन जाने के बाद खाली हुई बुधनी विधानसभा में उपचुनाव हो रहे हैं। चर्चा थी कि शिवराज के बेटे कार्तिकेय को टिकट मिल सकता है। हालांकि पार्टी ने शिवराज के करीबी पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव को मैदान में उतार दिया है। 

विज्ञापन
MP By Election: Kartikeya Singh will contest Budhni by-election, said - I never worked for the ticket
कार्तिकेय सिंह चौहान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश की बुधनी विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा ने अपने प्रत्याशी के तौर पर रमाकांत भार्गव का नाम घोषित किया है। शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान का नाम भी चर्चा में था। कार्तिकेय का कहना है कि मैंने कभी भी टिकट के लिए काम नहीं किया। मैं पार्टी के लिए काम करता हूं। 
विज्ञापन


बता दें कि शिवराज सिंह चौहान के सांसद बन जाने के बाद खाली हुई बुधनी विधानसभा में उपचुनाव हो रहे हैं। चर्चा थी कि शिवराज के बेटे कार्तिकेय को टिकट मिल सकता है। हालांकि पार्टी ने शिवराज के करीबी पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव को मैदान में उतार दिया है। इधर कार्तिकेय सिंह चौहान का बयान सामने आया है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सबसे पहले, मैं कहना चाहता हूं कि पीएम मोदी के नेतृत्व में एक शक्तिशाली भारत का निर्माण हो रहा है, और दुनिया देख रही है। पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार है। जब रमाकांत भार्गव को टिकट दिया जा रहा है, तो यह ट्रिपल इंजन बन जाता है। वह एक वरिष्ठ और अनुभवी नेता हैं। ऐसे कई नेता हैं जो अधिक योग्य हैं, वे भी इससे खुश होंगे टिकट पाने के इरादे से काम किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवराजजी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा चुनाव
मुझे बुधनी के लोगों तक पहुंचने के लिए टिकट की जरूरत नहीं है। मेरे लिए इससे बड़ा सौभाग्य नहीं हो सकता कि लोग मेरा नाम आगे बढ़ाएं बुधनी में शिवराज चौहान के नेतृत्व में चुनाव लड़ा गया है, इस बार भी ऐसा ही होगा। रमाकांत भार्गव जी मेरे लिए पितातुल्य हैं, बुधनी चुनाव में पूरी उर्जा के साथ काम करूंगा। सलकनपुर में देवी मां का आशीर्वाद लेकर सभी कार्यकर्ता चुनाव में जुटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed