{"_id":"63402ba343a37d00974595b1","slug":"minor-gang-raped-in-sehore-two-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, मजदूरी के पैसे देने के बहाने बुलाया और लूट ली अस्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, मजदूरी के पैसे देने के बहाने बुलाया और लूट ली अस्मत
Fri, 07 Oct 2022 07:08 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 07 Oct 2022 07:08 PM IST
सार
सीहोर जिले के इछावर नगर में रहने वाली नाबालिग से गैंगरेप किया गया। दो आरोपी नाबालिग के घर पहुंचे और मजदूरी के रुपये लेने का बोलकर साथ ले गए और एकांत में जाकर रेप किया। दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के सीहोर में नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। दो आरोपी नाबालिग के घर पहुंचे और मजदूरी के रुपये लेने का बोलकर साथ ले गए और एकांत में जाकर रेप किया। पीड़िता के परिजनों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। उसकी निशानदेही के बाद दूसरे आरोपी को भी घर से गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार घटना दशहरे वाली रात की है। सीहोर जिले के इछावर नगर में रहने वाली नाबालिग से गैंगरेप किया गया। हिंदू संगठनों के दखल के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि ठेकेदार और उसका एक साथी दशहरे के दिन घर आए थे। दोनों इछावर में ही रहते हैं। उन्होंने पीड़िता को बाहर बुलाया और मजदूर के पैसे देने की बात कही। कहा कि पास से ही पैसे मिल जाएंगे। पीड़िता उनके साथ चली गई। दोनों उसे जंगली इलाके में ले गए और दोनों ने जबरदस्ती की। उधर परिजन भी लड़की के पीछे आ रहे थे, वे पीड़िता की चीखें सुन घटनास्थल पहुंचे और एक आरोपी को पकड़ लिया। एक आरोपी मौके से भाग निकला। परिजनों ने पकड़े आरोपी को पुलिस को सौंप दिया।
इधर परिजनों का आरोप है कि पहले तो पुलिस ने रिपोर्ट लिखने में आनाकानी की। पीड़िता के पास परिचय पत्र नहीं होने के कारण एफआईआर बाद में लिखने की बात कही। परिजनों ने विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से बात की। वे थाने पहुंचे और उनके दखल के बाद पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के बाद दूसरे आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है।