फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Kayastha society protested against Ajay Devgan's film Thank God in sehore

Thank God: अजय देवगन की फिल्म पर कायस्थ समाज का विरोध, भगवान चित्रगुप्त को गलत तरीके से प्रदर्शित करने का आरोप

Thu, 22 Sep 2022 10:25 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 22 Sep 2022 10:25 AM IST
सार

मध्यप्रदेश में अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म थैंक गॉड को लेकर विरोध शुरू हो गया है। बुधवार को सीहोर में कायस्थ समाज के लोगों ने फिल्म का विरोध किया और भगवान चित्रगुप्त को फिल्म में गलत तरीके से दर्शाने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Kayastha society protested against Ajay Devgan's film Thank God in sehore
सीहोर में फिल्म थैंक गॉड का विरोध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभिनेता अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म थैंक गॉड को लेकर पूरे मध्यप्रदेश में विरोध शुरू हो गया है। अभिनेता की नई फिल्म को लेकर कायस्थ समाज के लोगों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर शिकायत की है। समाज के पदाधिकारियों का कहना है कि फिल्म थैंक गॉड में हमारे आराध्य देव चित्रगुप्त को गलत ढंग से प्रदर्शित किया गया है। उन्होंने अभिनेता अजय देवगन के अलावा फिल्म निर्देशक, निर्माता और मारूति इंटरनेशनल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


इस संबंध में बुधवार को बड़ी संख्या में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के पदाधिकारी जिलाध्यक्ष प्रदीप सक्सेना के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे और भारत सरकार के केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपकर कार्रवाई की मांग की। महासभा के जिलाध्यक्ष ने कहा कि फिल्म थैंक गॉड में अपने ईष्ट देव चित्रगुप्त का माखौल उड़ाए जाने से कायस्थ समाज के लोग नाराज हैं। फिल्म में चित्रगुप्त का मजाक बनाने वाले हिस्से को नहीं हटाया गया तो कायस्थ समाज पूरे देश में आंदोलन करेगा। 
विज्ञापन


किस लिए हो रहा है फिल्म का विरोध
कायस्थ समाज के लोगों ने फिल्म को प्रतिबंधित करने की मांग की है। समाज का आरोप है कि फिल्म में कथित तौर पर हिंदू मान्यताओं का मजाक उड़ाया गया है। आरोप लगाया गया है कि फिल्म में चित्रगुप्त और यमराज को आधुनिक परिधान में दिखाया गया है और उनके फिल्म में संवाद मजाकिया हैं। टिप्पणियां फिल्म के ट्रेलर पर आधारित हैं और फिल्म में ऐसे आपत्तिजनक दृश्य और संवाद और भी हो सकते हैं। इस मौके पर बड़ी संख्या में कायस्थ महासभा के पदाधिकारी और चित्रांश बंधु शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed