फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Divisional Commissioner Malsingh Bhaydia inspected the procurement centers and construction works in Sehore

Sehore: संभागायुक्त ने उपार्जन केंद्रों व निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण,किसानों ने समय पर भुगतान की बात कही

Tue, 18 Apr 2023 06:50 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 18 Apr 2023 06:50 PM IST
सार

संभागायुक्त भयडिया ने ग्राम भाऊखेड़ी स्थित वंशिका वेयर हाउस, उपार्जन केंद्र खैरी सहित अन्य उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली और उपार्जन कार्य में लगे वेयर हाउस संचालकों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को फसल विक्रय का भुगतान भी समय पर निश्चित किया जाए।

विज्ञापन
Divisional Commissioner Malsingh Bhaydia inspected the procurement centers and construction works in Sehore
निरीक्षण के दौरान विभागाध्यक्ष मालसिंह भयडिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के सीहोर में भोपाल संभागायुक्त मालसिंह भयडिया ने इछावर में समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीदी के लिए बनाए गए उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंडी में नीलामी कार्यों, मनरेगा के तहत चल रहे निर्माण कार्यों और जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने उपार्जन केंद्रों पर गेंहू खरीदी कार्य का जायजा लिया और किसानों से चर्चा कर व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन


संभागायुक्त भयडिया ने ग्राम भाऊखेड़ी स्थित वंशिका वेयर हाउस, उपार्जन केंद्र खैरी सहित अन्य उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली और उपार्जन कार्य में लगे वेयर हाउस संचालकों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान किसानों ने समय पर उपज के भुगतान की बात कही। इसके बाद संभागायुक्त भयडिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को फसल विक्रय में कोई परेशानी न हो और उन्हें फसल विक्रय का भुगतान भी समय पर निश्चित किया जाए।
विज्ञापन




इसके साथ ही उन्होंने उपार्जन केंद्रों पर किसानों के लिए की गई सुविधाएं बैठने के लिए छायादार स्थल, पेयजल व्यवस्था, गोदाम पर ऑफिस के लिए कुर्सी, टेबल, कंप्यूटर सिस्टम, उपार्जित गेहूं की क्वालिटी, नमी की मात्रा की जांच-पड़ताल के साथ ही भुगतान आदि की व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने सभी उपार्जन केंद्रों पर तौल कांटों के चालू अवस्था में होने, सही तौल करने और सर्वेयर से गेहूं में नमी की मात्रा की जांच-पड़ताल भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त भयडिया को इछावर एसडीएम विष्णु यादव ने इछावर जनपद के उपार्जन केंद्रों की सभी गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ आशीष तिवारी, जिला आपूर्ति अधिकारी सुनील कुमार बोहित, इछावर जनपद सीईओ शिवानी मिश्रा, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी आकाश चंदेल और रेशमा भामौर सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहे।



इछावर मंडी में नीलामी कार्य का किया निरीक्षण
संभागायुक्त मालसिंह भयडिया ने कृषि उपज मंडी इछावर में गेहूं और चना के नीलामी कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंडी प्रशासन को किसानों की उपज का सही तौल कराने और फसल का भुगतान भी समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फसल लेकर मंडी आने वाले किसानों के लिए मंडी में सभी आवश्यक सुविधाओं का भी ध्यान रखा जाए।


अमृत सरोवर के तहत चल रहे निर्माण कार्य का किया निरीक्षण
संभागायुक्त मालसिंह भयडिया ने भाऊखेड़ी में जनपद पंचायत अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता देखी और निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एक महीने के भीतर निर्माण कार्य में सुधार के लिए जनपद सीईओ और सहायक यंत्री को निर्देश दिए। उन्होंने खैरी में भी अमृत सरोवर के तहत चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed