फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Disabled passenger misbehaved in bus conductor license suspended Operator Fined in Sehore

Sehore: दिव्यांग यात्री से बस में हुआ था दुर्व्यवहार, कंडक्टर का लाइसेंस निलंबित, संचालक पर जुर्माना

Tue, 29 Nov 2022 06:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 29 Nov 2022 06:55 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में एक दिव्यांग यात्री से दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। मामले में कार्रवाई के बाद बस कंडक्टर का लाइसेंस निलंबित और संचालक पर जुर्माना लगा है।

विज्ञापन
Disabled passenger misbehaved in bus conductor license suspended Operator Fined in Sehore
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीहोर जिले में बस संचालक यात्रियों से अक्सर मनमानी करते हुए नजर आ जाते हैं। कई बस संचालक और परिचालक मनमाना किराया भी वसूलते देखे गए हैं। इससे यात्री शोषण बढ़ रहा है और विवाद की स्थिति भी बनती है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें एक बस संचालक ने दिव्यांग यात्री से अधिक किराया वसूला। साथ ही दुर्व्यवहार भी किया जा रहा था, इसकी शिकायत दिव्यांग ने जिला परिवहन अधिकारी से की थी।

विज्ञापन


दिव्यांग से पब्लिक बस में दुर्व्यवहार की शिकायत के संबंध में कार्रवाई करते हुए जिला परिवहन अधिकारी रितेश तिवारी ने दिव्यांग राहुल राठौर की शिकायत पर बस क्रमांक MP-13 P-1941 से एक हजार रुपये का शमन शुल्क वसूल किया। साथ ही बस कंडक्टर का लाइसेंस निलंबित किया। जिला परिवहन अधिकारी ने सभी बस संचालकों को दिव्यांगों से अधिक किराया नहीं लेने और विनम्रता पूर्वक व्यवहार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


भोपाल-इंदौर रोड पर बस संचालक कर रहे अधिक मनमानी...
भोपाल इंदौर रोड सहित जिले के अधिकांश रोडों पर बस ऑपरेटरों की मनमानी चल रही है। बस संचालक निर्धारित किराए से डेढ़ से दो गुना किराया तो वसूल ही रहे हैं। वहीं, यात्रियों को जानवरों की तरह ठूसा जा रहा है। इसके बावजूद भी परिवहन विभाग हो या पुलिस प्रशासन आंखों पर पट्टी बांधे सब देख रहा है। कार्रवाई न होने के कारण ऐसे बस ऑपरेटरों के हौंसले और बुलंद होते जा रहे हैं। वह न केवल अधिक किराया वसूल रहे हैं, बल्कि क्षमता से अधिक यात्रियों को बसों में बैठाकर दुर्घटनाओं की शंका को प्रबल कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed