फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Devi Aradhana Mahotsav will be celebrated in Bijasan Mata mandir sehore, Shila and Chunari Yatra will come

Salkanpur: बिजासन माता धाम में मनेगा देवी आराधना महोत्सव, ढोल-नगाड़ों के साथ निकलेगी शिला और चुनरी यात्रा

Tue, 02 May 2023 08:22 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 02 May 2023 08:22 AM IST
सार

देवीधाम सलकनपुर में 29 मई से 31 मई 2023 तक तीन दिवसीय देवी आराधना महोत्सव मनाया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम के एक दिन पूर्व ग्राम में ढोल-नगाड़ों के साथ शिला एवं चुनरी यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में प्रत्येक गांव से एक शिला आएगी।

विज्ञापन
Devi Aradhana Mahotsav will be celebrated in Bijasan Mata mandir sehore, Shila and Chunari Yatra will come
सलकनपुर माता मंदिर (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देवीधाम सलकनपुर में 29 मई से 31 मई 2023 तक तीन दिवसीय देवी आराधना महोत्सव मनाया जाएगा। देवी आराधना महोत्सव के पूर्व प्रत्येक गांव तथा नगर के मंदिरों में अनेक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कलेक्टर प्रवीण सिंह ने देवी अराधना महोत्सव के आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां करने तथा आयोजन का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

  
कलेक्टर प्रवीण सिंह ने बताया कि देवी अराधना महोत्सव के पूर्व क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तथा नगर के मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों में साफ-सफाई तथा रंग-रोगन कर आकर्षक विद्युत सज्जा की जाएगी। देवी अराधना महोत्सव का क्षेत्र में प्रचार रथ के माध्यम से प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा। ग्रामों तथा नगरीय निकायों में अधिक से अधिक नागरिक महोत्सव में शामिल हो, इसके लिए दीवार लेखन तथा प्रमुख स्थानों पर फ्लेक्स एवं बैनर लगाकर प्रचार-प्रसार किया जाएगा। देवी अराधना महोत्सव के पूर्व 5 मई तक ग्राम, वार्ड, विकासखंड एवं जिला स्तरीय आयोजन समिति का गठन किया जाएगा। जिसमें समिति के स्तर अनुसार गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं, पुजारियों, जनप्रतिनिधियों तथा शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों सहित जन अभियान परिषद के सदस्यों, जनसेवा मित्रों तथा प्रस्फुटन समिति के सदस्यों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


ढोल-नगाड़ों के साथ निकलेगी यात्रा
मुख्य कार्यक्रम के एक दिन पूर्व ग्राम में ढोल-नगाड़ों के साथ शिला एवं चुनरी यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में प्रत्येक गांव से एक शिला आएगी, शिला के लिए ईंट का उपयोग किया जाएगा। अनेक स्थानों पर यात्रा पर गुलाल एवं पुष्पवर्षा भी की जाएगी। यात्रा में सम्मिलित होने वाले परिवार अपने साथ एक छोटी थैली में अपने आँगन, घर, खेत, की मिट्टी लेकर आएंगे। जिसे देवी लोक निर्माण की नींव में रखा जाएगा। यात्रा समाप्त होने के बाद स्थानीय स्तर पर कथा, भजन कीर्तन तथा कन्या भोज का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed