फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Cricket competition organized at BSI ground

Sehore: बीएसआई मैदान पर आयोजित हुई क्रिकेट प्रतियोगिता, डीसीए ने केकेआर को 18 रन से हराया

Tue, 23 Jan 2024 08:12 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिहोर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 23 Jan 2024 08:12 PM IST
सार

Sehore: शहर के बीएसआई मैदान पर खेली जा रही राज्य स्तरीय अल्फा-प्रोट्रिन टी-20 क्रिकेट ट्राफी में मंगलवार को पहला मैच डीसीए ने केकेआर को 18 रन और दूसरे मैच में एनसीसीसी रेड ने पीपीसीए को एक तरफा मुकाबले में छह विकेट से हराया।

विज्ञापन
Cricket competition organized at BSI ground
बीएसआई मैदान पर आयोजित हुई क्रिकेट प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंगलवार को खेले गए पहले मैच में डीसीए के शुरूआत खराब रही। सलामी बल्लेबाज नदीम शून्य और साथी खिलाड़ी नीरज मेहरा मात्र तीन रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। उनके स्थान पर आए वीरु वर्मा भी 10 गेंद खेलने के बाद शून्य पर आउट हो गए।

विज्ञापन


इसके बाद पारी को संभालने आए हेमंत चौरसिया ने मात्र 37 गेंद पर 66 रन और हेमंत केसरिया ने 30 गेंद पर 47 रन की विस्फोटक पारी खेली, वहीं अबुवाकर ने 15 गेंद पर 10 रन की पारी की बदौलत डीसीए ने 18 ओवर में छह विकेट खोकर 145 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था। इधर केकेआर की ओर से गेंदबाजी करते हुए सुजाल सिंह ने तीन ओवर में दस रन देकर तीन विकेट, अंशुल-जितेन्द्र ने एक-एक विकेट हासिल किए। वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम पांच विकेट के नुकसान पर 127 रन बनाए थे।
विज्ञापन


इसमें सौरभ ने 23 रन, पप्पी ने 18 रन, सुजाल सिंह ने 13 रन के अलावा राहुल-जितेन्द्र ने 31-31 रन बनाए थे। इसके अलावा डीसीए की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए धर्मेन्द्र ने दो विकेट, अबूवाकर, हेमंत चौरसिया और हेमंत केसरिया ने एक-एक विकेट हासिल किए। इसके अलावा एक अन्य मैच पीपीसीए और एनसीसीसी रेड के मध्य खेला गया था। जिसमें एनसीसीसी रेड ने छह विकेट से जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहित और आदर्श ने एक-एक विकेट हासिल किए
इसमें पहले बल्लेबाजी करने उतरी पीपीसीए ने 17 ओवर में 10 विकेट खोकर 82 रन बनाए। जिसमें गौतम ने 11 रन, अंशु ने 34 रन और आयुष प्रजापति ने 20 रन बनाए थे। उधर एनसीसीसी रेड की ओर से गेंदबाजी करते हुए शुभम-अविनाश ने तीन-तीन विकेट, पुलकित, आकाश, मोहित और आदर्श ने एक-एक विकेट हासिल किए थे।

 

आज होने वाले मुकाबले
डीसीए के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि बुधवार को पहला मैच सुबह पीपीसीए-अकिरा भोपाल के अलावा दोपहर में दूसरा मैच रिक्की रायल-रेलवे के मध्य मुकाबला खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed