{"_id":"63ba2c6ea910af73816c67f8","slug":"cheating-on-social-media-in-the-name-of-kubereshwar-dham-of-sehore-case-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: कुबेरेश्वर धाम के नाम से सोशल मीडिया पर ठगी, शिकायत के बाद राजस्थान के एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: कुबेरेश्वर धाम के नाम से सोशल मीडिया पर ठगी, शिकायत के बाद राजस्थान के एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज
Sun, 08 Jan 2023 08:07 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 08 Jan 2023 08:07 AM IST
सार
सीहोर जिले में स्थित कुबेरेश्वर धाम के नाम पर साइबर साइट के जरिए ठगी करने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद मंडी पुलिस ने राजस्थान के एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
कुबेरेश्वर धाम (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीहोर के कथावाचक पं प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम के नाम पर रुपये वसूले जाने और धोखाधड़ी किए जाने का बड़ा मामला सामने आया है। इस मामले में शिकायत के बाद मंडी थाना पुलिस ने एक युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार कुबेरेश्वर धाम मंदिर समिति ने मंडी थाने में एक शिकायती आवेदन देकर बताया था कि सोशल साइट पर राजस्थान का एक युवक ने कुबेरेश्वर धाम के नाम से आईडी बना ली है और लोगों से रुद्राक्ष के नाम पर रुपये वसूल रहा है। शिकायत के बाद मंडी थाना पुलिस ने जोधपुर राजस्थान में रहने वाले विकास विश्नोई के खिलाफ धारा 420 के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले में जांच शुरू की है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है, सायबर की टीम सभी पहलुओं पर सूक्ष्मता से अध्ययन कर रही है। पुलिस के अनुसार कितने लोगों से रूद्राक्ष के नाम पर ठगी की गई है। इसके संबंध में पूछताछ की जाएगी।