फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Bloody clash between two groups over bike collision in Sehore's Ichhawar two serious in firing

Sehore: इछावर में बाइक टकराने को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष, फायरिंग में दो गंभीर, जिला अस्पताल में भर्ती

Wed, 05 Oct 2022 02:22 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 05 Oct 2022 02:22 PM IST
सार

सीहोर जिले के इछावर में दो गुटों में बाइक टकराने की बात पर विवाद हो गया। विवाद में फायरिंग में चार लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर है।

विज्ञापन
Bloody clash between two groups over bike collision in Sehore's Ichhawar two serious in firing
दो गंभीर घायल जिला अस्पताल में भर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीहोर जिले के तहसील मुख्यालय इछावर में बाइक टकराने को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान फायरिंग होने के कारण चार लोग घायल हो गए। इनमें से गंभीर घायल दो लोगों को इछावर से जिला अस्पताल रेफर किया गया। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ प्रकरण कायम कर लिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात इछावर के नीमपुरा में पान चौराहा पर मामूली विवाद पर लोगों ने गोलियां चला दी। बताया जा रहा है कि विवाद मोटरसाइकिल टकराने को लेकर हुआ था। विवाद में चार लोग घायल हो गए। फायरिंग की आवाज सुनते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। घायलों को अस्पताल लाया गया। इस दौरान परिसर में भीड़ को नियंत्रित करने पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। विवाद में चार लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। इनमें से दो गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। फिलहाल हमलावरों की जानकारी नहीं लग सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed