फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   BJP MLA nephew robbed and assaulted in Sehore

MP News: लूट गया बीजेपी विधायक का रंगमिजाज भतीजा, हसीनाओं ने लाख रुपये की ठगी कर एक करोड़ की डिमांड की

Sat, 19 Nov 2022 11:05 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 19 Nov 2022 11:05 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री के ठेकेदारी करने वाले भतीजे को दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर एक करोड़ रुपए की अड़ीबाजी हुई है। महिला ने अपनी सहेली के साथ विधायक के भतीजे से एक लाख रुपये से अधिक लूटकर फरार हो गई।

विज्ञापन
BJP MLA nephew robbed and assaulted in Sehore
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीहोर जिले में बीजेपी विधायक के भतीजे की शिकायत पर खजूरी सड़क पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार लोगों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग, अड़ीबाजी और मारपीट का मामला दर्ज किया है। सीहोर निवासी 46 साल के मुकेश वर्मा ठेकेदार हैं और उनके चाचा बीजेपी विधायक हैं।

विज्ञापन


ठेकेदार मुकेश ने पुलिस को बताया, उनकी एक सोनाली नाम की महिला से जान पहचान थी। बुधवार को सोनाली ने उन्हें कॉल कर न्यू मार्केट बुलाया। महिलाएं मुकेश के जन्मदिन की पार्टी लेना चाहती थीं। सोनाली के साथ उसकी सहेली आरती भी थी। इसके बाद यहां से तीनों पार्टी करने खजूरी सड़क के लिए रवाना हो गए। खजूरी सड़क थाना प्रभारी संध्या मिश्रा ने बताया, पार्टी करने के लिए आकृति एक्जोटिका में 2,500 रुपए में एक मकान बुक कराया और यहां तीनों ने पार्टी की। दोपहर में शुरू हुई पार्टी देर शाम तक चली।
विज्ञापन


इस बीच मुकेश वर्मा को बेहोशी जैसी आने लगी। इसी दौरान अचानक दो नकाबपोश युवक वहां आ धमके और उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। कपड़े फाड़कर हाथ-पैर बांध दिए, इसके बाद दोनों युवक बदनाम करने की धमकी देकर एक करोड़ रुपये की मांग करने लगे। ठेकेदार ने पैसे देने से मना किया तो वे बोले एक करोड़ रुपये नहीं दिए तो वे जान से मार डालेंगे। इसी बीच डरा-धमका कर मोबाइल का पासवर्ड पूछा, फिर सोनाली और आरती ने भी इस दौरान कहा इनको पैसे दे दो, नहीं तो ये हम सबको मार डालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद ठेकेदार मुकेश ने तीन बार में आरती के खाते में 1.09 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उन्होंने मुकेश की जेब में रखे करीब 4-5 हजार रुपये भी निकाल लिए। इसके बाद दोनों युवतियां भी उन बदमाशों के साथ धमकाने लगीं। चारों कह रहे थे कि यदि रुपये नहीं दिए तो तुम्हारे अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए जाएंगे। धमकी से डरे-सहमे मुकेश ने रुपयों के इंतजाम के लिए दोस्तों को फोन किया तो उन्होंने भी इनकार कर दिया था।


मुकेश ने पुलिस को बताया, सोनाली और उसके साथियों ने मुकेश से उसकी स्कॉर्पियो की चाबी छीनी और लेकर चले गए। आरोपियों के चले जाने के बाद मुकेश ने डायल 100 को कॉल किया। इसके अलावा परिजन को भी इत्तला दी। इसके बाद मुकेश को 108 एंबुलेंस बुलवाकर बैरागढ़ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट किया गया। अस्पताल में फिर महिलाओं का फोन आया और उन्होंने कहा एक करोड़ रुपये दे दो, नहीं तो जान से मार देंगे। इलाज के बाद सामान्य स्थिति होने पर मुकेश वर्मा ने खजूरी थाने पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने सोनाली, आरती और दो साथियों के खिलाफ मारपीट, अड़ीबाडी और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed