फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   A film will be made on the miracles of Narmada river shooting will start from July

Narmda: नर्मदा नदी के चमत्कारों पर फिल्म 'प्रदक्षिणा' बनाएंगे एक्टर विक्रम मस्ताल, जुलाई से शुरू होगी शूटिंग

Wed, 19 Apr 2023 10:16 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 19 Apr 2023 10:16 AM IST
सार

प्रसिद्ध फिल्म एक्टर, डायरेक्टर एवं लेखक विक्रम मस्ताल मध्यप्रदेश की जीवनरेखा नर्मदा नदी पर जल्द ही फिल्म बनाने वाले हैं। फिल्म की स्किप्ट पूरी हो चुकी है, जिसकी शूटिंग जुलाई में शुरू होगी।

विज्ञापन
A film will be made on the miracles of Narmada river shooting will start from July
नर्मदा नदी पर फिल्म बनाएंगे विक्रम मस्ताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दर्शक जल्द ही मां नर्मदा की गौरव गाथा पर्दे पर भी देख पाएंगे। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि जल्द ही मां नर्मदा की गौरव गाथा को लेकर फिल्म 'प्रदक्षिणा' एवं वेब सीरीज की शुरुआत की जाएगी। 
विज्ञापन


प्रसिद्ध फिल्म एक्टर, डायरेक्टर एवं लेखक विक्रम मस्ताल शर्मा ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि वे जल्दी ही नर्मदा मैया को लेकर एक फिल्म का निर्माण करने जा रहे हैं। फिल्म को लेकर कहानी पूरी लिखी जा चुकी है, तो वहीं फिल्म की शूटिंग के लिए लोकेशन भी तय कर ली गई है। फिल्म का नाम 'प्रदक्षिणा' रखा गया है। फिल्म की शूटिंग जुलाई माह में शुरू की जाएगी, जो कि दिसंबर तक करीब 130 दिन चलेगी। फिल्म डायरेक्टर एवं एक्टर विक्रम मस्ताल शर्मा ने बताया कि इस फिल्म के माध्यम से नर्मदा नदी की स्थिति दर्शकों के सामने लेकर आएंगे। फिल्म में नर्मदा परिक्रमा से लेकर नर्मदा मैया के चमत्कार भी दर्शकों तक पहुंचाए जाएंगे। फिल्म एक्टर विक्रम मस्ताल शर्मा एक वेब सीरीज भी बना रहे हैं। इसको लेकर भी उनकी तैयारियां चल रही है। 
विज्ञापन


कौन हैं विक्रम मस्ताल
विक्रम मस्ताल कई फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। विक्रम मस्ताल रामायण में बजरंगबली का किरदार निभा चुके हैं। इसके अलावा फिल्म सस्पेंस, साक्षी, आश्रम-3, आंखें, 21 सरफरोश सारागढ़ी सहित कई अन्य फिल्मों में भी अपनी कलाकारी का लोहा मनवा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इटारसी के निवासी हैं विक्रम
विक्रम मस्ताल शर्मा सीहोर जिले में आने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिहं चौहान के गृह विधानसभा क्षेत्र बुधनी में आने वाले सलकनपुर इटारसी के निवासी हैं। उन्होंने मुंबई जाकर फिल्मी दुनिया में क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यहां के युवा एवं कलाकार भी फिल्मी दुनिया में नाम कमाए इसके लिए वे समय-समय पर एक्टिंग के टिप्स भी देते हैं। भविष्य में वे यहां पर एक फिल्म स्टूडियो भी शुरू करेंगे।

 अमरकंटक से लेकर अंतिम छोर तक शूटिंग की जाएगी
 
प्रसिद्ध फिल्म एक्टर विक्रम मस्ताल शर्मा ने अपने इटारसी स्थित निवास पर फिल्म को लेकर चर्चा करते हुए बताया कि फिल्म में नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक से लेकर नर्मदा के अंतिम छोर तक शूटिंग की जाएगी। इस दौरान विभिन्न लोकेशन पर फिल्म की शूटिंग होगी। फिल्म में स्थानीय कलाकारों को ज्यादा मौका दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि नर्मदा के ऊपर ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि जब कोई फिल्म बनाई जा रही है। फिल्म एक्टर विक्रम मस्ताल शर्मा ने बताया कि वह आगामी दिनों में मां बिजासन धाम सलकनपुर को लेकर भी फिल्मों का निर्माण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed