फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore: When released from jail in murder case, parents were taken out of the house, sad parents pleaded with the police - put the son in jail

सीहोर: हत्या के मामले में जेल से छूटा तो मां-बाप को घर से निकाला, दुखी माता-पिता की पुलिस से गुहार- बेटे को जेल में डाल दो

Wed, 22 Dec 2021 02:11 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 22 Dec 2021 02:11 PM IST
सार

हत्या के मामले में जमानत पर बाहर आया युवक ने माता-पिता को घर से निकाल दिया है। वह अपने छोटे भाई से भी मारपीट करता है। गोली मारने की धमकी देता है। मामला जमीन विवाद का बताया जा रहा है। बुजुर्ग माता-पिता ने पुलिस से भी गुहार लगाई है।

विज्ञापन
Sehore: When released from jail in murder case, parents were taken out of the house, sad parents pleaded with the police - put the son in jail
घर से निकाले जाने के बाद सड़कों पर भटक रहे बुजुर्ग माता-पिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हत्या के मामले में जमानत पर बाहर आया युवक ने माता-पिता को घर से निकाल दिया है। वह अपने छोटे भाई से भी मारपीट करता है। गोली मारने की धमकी देता है। मामला जमीन विवाद का बताया जा रहा है। बुजुर्ग माता-पिता ने पुलिस से भी गुहार लगाई है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मामला ग्राम आमला थाना मंडी का है। यहीं का रहने वाला युवक हत्या के मामले में जेल जा चुका है, बीते 8 माह से वह जमानत पर बाहर है। उसने जेल से आते ही अपने माता, पिता, भाई, पत्नी और बच्चों को परेशान करना शुरू कर दिया। जमीनी विवाद के चलते वह परिवार के सभी सदस्यों को गोली मारने की धमकी दे रहा है। परेशान बुजुर्ग बूढ़े मां, बाप सीहोर शहर की सड़क पर बेसहारा घूम रहे हैं।

विज्ञापन
पिता आत्माराम ने बताया कि उन्होंने खुद मंडी थाना पुलिस को उनके बेटे से बचाने के लिए आवेदन तक दिया, लेकिन पुलिस ने कोई भी कार्रवाई नहीं की। माता रूखिया बाई ने बताया कि मेरा बेटा हत्या के मामले में सजायाफ्ता है। 8 महीने पहले ही जमानत पर घर आया है। उसने परिवार का जीना हराम कर दिया है। छोटे पुत्र के साथ आए दिन मारपीट करता है। गोली मारने की धमकी देता है। कई बार उनके साथ भी मारपीट कर चुका है। पीड़ित बुजुर्गों ने बेटे को वापस जेल में डालने की मांग करते हुए एसपी कार्यालय में आवेदन भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed