फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore: Used to tamper with electricity meter to reduce unit, case filed against two youths

सीहोर: यूनिट कम करने के लिए करते थे बिजली मीटर से छेड़छाड़, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 13 Jan 2022 02:57 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 13 Jan 2022 02:57 PM IST
सार

बिजली कंपनी के जांच अभियान नें मीटर से छेड़छाड़ के मामले सामने आए हैं। पूछताछ के बाद पता चला कि दो युवक रुपये लेकर ये काम करते हैं ताकि लोगों के मीटर रीडिंग कम आए। पुलिस ने दोनों युवकों पर केस दर्ज कर लिया है।
 

विज्ञापन
Sehore: Used to tamper with electricity meter to reduce unit, case filed against two youths
Sehore: दो से ढाई हजार रुपये लेकर करते थे मीटर से छेड़छाड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजली कंपनी के जांच अभियान नें मीटर से छेड़छाड़ के मामले सामने आए हैं। पूछताछ के बाद पता चला कि दो युवक रुपये लेकर ये काम करते हैं ताकि लोगों के मीटर रीडिंग कम आए। पुलिस ने दोनों युवकों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


कई उपभोक्ता कम बिजली बिल के लिए पैसे देकर मीटर में छेड़खानी करवा रहे हैं। जिससे बिजली विभाग को लाखों रुपये के राजस्व की हानि हो रही है। इसको लेकर बिजली कंपनी जांच अभियान चला रही है, जिसके बाद बुधवार को कुछ जगह मीटर टैंपरिंग के मामले सामने आए, जब सख्ती से पूछताछ की गई, तो उपभोक्ताओं ने मीटर टैंपरिंग करने वालों के नाम बताए। जिसके बाद एई शरद महोबिया, जेई धनराज सूर्यवंशी ने कोतवाली थाने पहुंचकर दोनों आरोपितों के खिलाफ शिकायत करने के साथ ही धारा 420 के तहत मामला दर्ज कराया है। वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


जेई धनराज सूर्यवंशी ने बताया कि 0 से 100 यूनिट तक खपत करने वाले उपभोक्ताओं के मीटर की सतत जांच चलती रहती है। इस दौरान पिछले वर्ष के माह व वर्तमान की रीडिंग से मिलान किया जाता है। यदि ऐसे में अंतर आता है, तो आगे जांच कराई जाती है। ऐसे ही कुछ मामले सीवन लाइव कॉलोनी में सामने आए, जहां ललित देशराज नामक बिजली उपभोक्ता के मीटर में टैंपरिंग की बात सामने आई। जब उनसे सख्ती से पूछताछ की गई, तो उन्होंने बताया कि ढाई हजार रुपये देकर राजू विश्वकर्मा से टैंपरिंग कराई गई है। साथ ही अन्य आठ जगह इस तरह से मीटर टैंपरिंग करने की भी बात बताई। वहीं बताया कि राजू विश्वकर्मा का साथी वीरेंद्र खुराना भी यह काम करता है। जब दोनों के द्वारा मीटर टैंपरिंग की स्थिति स्पष्ट हुई तो कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया गया। वहीं ऐसे अन्य लोगों व मीटर में छेड़छाड़ कराने वालों उपभोक्तओं को पता जांच के दौरान किया जा रहा है, जिसके बाद जहां उपभोक्ता पर बिजली चोरी का प्रकरण बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


32 लाख वसूले
जेई धनराज सूर्यवंशी ने बताया कि पिछले एक साल में शहर के अलग-अलग वार्डों में जांच अभियान के दौरान करीब 450 बिजली चोरी के प्रकरण में पंचनामा बनाया गया, जिसमें उपभोक्ता पर जुर्माना लगाकर 32 लाख रुपये की वसूली की गई। यदि विभाग की मानें तो हर साल मीटर टैंपरिंग कर शहरी क्षेत्र में करीब 40 लाख रुपये का नुकसान बिजली कंपनी को पहुंचाया जा रहा है, जिसके लिए अब विशेष जांच दल बनाया गया है, जो लगातार ऐसे उपभोक्ताओं की जांच में जुटा हुआ है।


दो से ढाई हजार रुपये लेकर करते थे टैंपरिंग
जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि मीटर टैंपरिंग करने वाले दो से ढाई हजार रुपये लेते हैं, जो मीटर के पिछले हिस्से को काटकर उसमें प्रतिरोधक लगा देते हैं, जो सामान्य रूप से मीटर रीडिंग करते हुए दिखाई नहीं देता, लेकिन यह खपत कई गुना कम कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed