{"_id":"620dfca5429a117a2d210e10","slug":"sehore-two-accused-arrested-for-illegal-smuggling-of-teak-forest-staff-seized-10-ingots","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीहोर: सागौन की अवैध तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, वन अमले ने 10 सिल्लियां की जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीहोर: सागौन की अवैध तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, वन अमले ने 10 सिल्लियां की जब्त
Thu, 17 Feb 2022 01:13 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 17 Feb 2022 01:13 PM IST
सार
वन विभाग सीहोर ने अवैध सागौन लकड़ी का परिवहन करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 10 नग सागौन की सिल्लियां बरामद की गई हैं।
विज्ञापन
लकड़ी का अवैध परिवहन करने वाले आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीहोर में वन अमले ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से सागौन की लकड़ी का परिवहन करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वन विभाग लाड़कुई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम लांचोर के पास कुछ व्यक्ति लकड़ी का परिवहन कर रहे हैं। सूचना पर विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और मौके से सागौन की सिल्लियां और वाहन को जब्त किया।
जानकारी के अनुसार वन विभाग ने एक इंडिका कार को रोका तो उसमें अवैध सागौन की 10 नग सिल्लियां 0.402 घन मीटर की रखी पाई गई। वहीं कुणाल विश्वकर्मा (उम्र 21 वर्ष) पिता कैलाश विश्वकर्मा निवासी लाड़कुई एवं राज (उम्र 17 वर्ष) पिता गोपाल विश्वकर्मा निवासी लाड़कुई को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ वन अपराध के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।