{"_id":"6232c415d0e04519963020ba","slug":"sehore-the-bike-rider-collided-with-a-pile-of-mud-in-the-middle-of-the-road-the-youth-died-due-to-the-negligence-of-the-construction-company","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीहोर: सड़क के बीच लगे मुरम के ढेर से टकराया बाइक सवार, कंस्ट्रक्शन कंपनी की लापरवाही से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीहोर: सड़क के बीच लगे मुरम के ढेर से टकराया बाइक सवार, कंस्ट्रक्शन कंपनी की लापरवाही से युवक की मौत
Thu, 17 Mar 2022 10:46 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 17 Mar 2022 10:46 AM IST
सार
सीहोर जिले में निर्माणाधीन सड़क के बीच में लगे मुरम के ढेर से टकराकर एक बाइक सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन
सीहोर में मुरम के ढेर से टकराकर बाइक सवार की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सीहोर जिले में सड़क निर्माण कंपनी की लापरवाही के चलते एक युवक की जान चली गई। दरअसल, सड़क निर्माण कंपनी ने निर्माणाधीन मार्ग पर बीच सड़क में मुरम का ढेर लगा रखा था। रास्ते से गुजरते समय बाइक सवार मुरम के ढेर पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में मृत युवक।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान जितेंद्र मेवाड़ा पिता देवी सिंह निवासी अवंतीपुरा काकड़ खेड़ा के रूप में हुई है। युवक की मौत का कारण उसकी गर्दन में पत्थर लगने से होना बताया जा रहा है।
सीहोर से कोसमी रोड पर सड़क निर्माण का काम जारी है, लेकिन कहीं पर डायवर्सन मार्ग का बोर्ड नहीं लगाया गया। एक तरफ की सीसी रोड काकरखेड़ा से लेकर बोरदी तक का बन चुकी है, लेकिन सड़क पर जगह-जगह मुरम के ढेर लगे हुए हैं, जिससे आए दिन राहगीर हादसे का शिकार हो रहे हैं।
सीहोर से कोसमी रोड पर सड़क निर्माण का काम जारी है, लेकिन कहीं पर डायवर्सन मार्ग का बोर्ड नहीं लगाया गया। एक तरफ की सीसी रोड काकरखेड़ा से लेकर बोरदी तक का बन चुकी है, लेकिन सड़क पर जगह-जगह मुरम के ढेर लगे हुए हैं, जिससे आए दिन राहगीर हादसे का शिकार हो रहे हैं।
