{"_id":"62160a7a7a08f66d8a27e6b0","slug":"sehore-ten-thousand-rupees-were-borrowed-even-after-repaying-50-thousand-more-usurer-was-demanding-woman-filed-a-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीहोर: दस हजार रुपये उधार लिए थे, चुकाने के बाद भी 50 हजार और मांग रहा सूदखोर, महिला ने दर्ज कराया मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीहोर: दस हजार रुपये उधार लिए थे, चुकाने के बाद भी 50 हजार और मांग रहा सूदखोर, महिला ने दर्ज कराया मामला
Wed, 23 Feb 2022 03:50 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 23 Feb 2022 03:50 PM IST
सार
सीहोर पुलिस ने एक सूदखोर के खिलाफ मामला कायम किया है। सूदखोर महिला से उधार वसूलने के बाद भी 50 हजार मांग कर रहा था। दो साल पहले दस हजार रुपये उधार देकर खाली चेक लिया था। अब लगातार धमकी दे रहा था।
विज्ञापन
चेक
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जानकारी के अनुसार आरोपी का नाम प्रेमनारायण पिता लालजीराम जायसवाल निवासी खत्री मार्केट बुधवारा आष्टा बताया गया है। आष्टा थाना पुलिस ने बताया कि फरियादी महिला कांता देवराज राठौर (41) निवासी आरा मशीन डाबरी सोसायटी के पीछे शुजालपुर रोड, आष्टा द्वारा दिए गए आवेदन की जांच उपरांत उक्त मामला दर्ज किया गया।
फरियादी महिला ने बताया कि पति देवराज ने आरोपी प्रेमनारायण से करीब दो वर्ष पूर्व 10 हजार रुपये उधार लिए थे तथा चार-पांच माह में लौटाने का बोला था। गारंटी में पति से एक चेक खाली हस्ताक्षर कर ले लिया था। फरियादी का कहना है कि मेरे पति के द्वारा लिए गए दस हजार रुपये दो किस्तों में अदा कर दिए गए हैं। पूरे पैसे अदा करने के बाद जब प्रेमनारायण को चेक वापस करने को कहा तो वो टालमटोल करने लगा। इसके बाद चेक में आरोपी ने 50,000 रुपये की राशि भर ली, और अब कोर्ट में पेश करने की धमकी देने लगा। कहने लगा कि 50 हजार रुपये दो, नहीं तो जेल में डलवा देगा। फरियादी का कहना है कि आरोपी शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान कर रहा है।