{"_id":"61f9203108b8e26b634261af","slug":"sehore-pandit-bhagwat-bhushan-pandit-pradeep-mishra-gave-the-message-of-cleanliness-appealed-to-the-people-not-to-spread-dirt","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीहोर: भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश, लोगों से की गंदगी न फैलाने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीहोर: भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश, लोगों से की गंदगी न फैलाने की अपील
Tue, 01 Feb 2022 05:27 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 01 Feb 2022 05:27 PM IST
सार
सीहोर जिले में स्वच्छता कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता के ब्रांड एंबेसडर पंडित प्रदीप मिश्रा ने लोगों को स्वच्छता बनाएं रखने का संदेश दिया। उन्होंने स्वयं झाड़ू लगाकर न गंदगी करेंगे न करने देंगे का मंत्र लोगों को दिया।
विज्ञापन
सीहोर: पंडित प्रदीप मिश्रा ने दिया स्वच्छता का संदेश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीहोर जिले में पंडित प्रदीप मिश्रा ने स्वयं झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। जिले के चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में विठलेश सेवा समिति के तत्वाधान में साफ-सफाई जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि सभी का दायित्व है कि वह अपने घरों व आसपास स्वच्छता रखें। इस कार्य में सभी को मिलकर कार्य करना होगा, तभी अपना शहर स्वच्छ बनेगा। सरकार के प्रयास के अलावा जन भागीदारी हुए बिना सरकार का उद्देश्य पूरा नहीं हो पाएगा।
पंडित मिश्रा ने स्वयं झाड़ू उठाई और देश भर में स्वच्छ भारत अभियान को एक जन आंदोलन बनाने की लोगों से अपील की। उन्होंने कहा कि लोगों को न स्वयं गंदगी फैलानी चाहिए और न किसी और को फैलाने देना चाहिए। उन्होंने ना गंदगी करेंगे, ना करने देंगे का मंत्र दिया।
उन्होंने कहा कि इस अभियान में शामिल होने के लिए लोगों को आमंत्रित करने के कारण स्वच्छता अभियान एक राष्ट्रीय आंदोलन बन गया। स्वच्छ भारत मिशन के माध्यम से लोगों में जिम्मेदारी की भावना आई। देश भर में लोग सक्रिय रूप से स्वच्छ भारत अभियान में शामिल हो रहे हैं और महात्मा गांधी का स्वच्छ भारत का सपना अब साकार होने लगा है। हमारे देश के पीएम नरेन्द्र मोदी द्वारा स्वच्छता के लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम वातावरण को शुद्ध रखें।
विज्ञापन
स्वच्छता के लिए प्रतिस्पर्धा होगी
विठलेश सेवा समिति के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि आगामी दिनों में शहर के हर वार्ड में समिति के तत्वाधान में स्वच्छता के लिए प्रतिस्पर्धा होगी। इसके अलावा स्वच्छता अभियान से जुड़े हर व्यक्ति का सम्मान किया जाएगा।