फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore: Notorious crook absconding for two years in cow smuggling arrested from Bhopal, Shahganj police caught with the help of cyber team

सीहोर: गोवंश तस्करी में दो साल से फरार कुख्यात बदमाश भोपाल से गिरफ्तार, शाहगंज पुलिस ने साइबर टीम की मदद से दबोचा

Wed, 13 Apr 2022 09:48 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 13 Apr 2022 09:48 AM IST
सार

सीहोर जिले के थाना शाहगंज पुलिस ने गोवंश तस्करी मामले में फरार आरोपी कुख्यात बदमाश जुबेर मौलाना को  गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जो दो साल से फरार चल रहा था। पुलिस ने बदमाश को भोपाल से गिरफ्तार किया।
 

विज्ञापन
Sehore: Notorious crook absconding for two years in cow smuggling arrested from Bhopal, Shahganj police caught with the help of cyber team
दो साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया। - फोटो : Pixabay

विस्तार

गोवंश तस्करी मामले में दो साल से फरार आरोपी कुख्यात बदमाश जुबेर मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बदमाश को भोपाल से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 10 मार्च 2020 को थाना शाहगंज में गोवंश तस्करी का मामला घटित करने वाले आरोपियों में से दो आरोपी शाहबाद एवं सोहेल की गिरफ्तारी पूर्व में हो चुकी थी, परंतु प्रकरण में भोपाल का कुख्यात बदमाश जुबेर मौलाना अपने साथियों के साथ फरार चल रहा था। पुलिस टीम के निरंतर प्रयासों एवं तकनीकी सहायता से भोपाल के कुख्यात बदमाश जुबेर मौलाना पिता मोहम्मद अनीस निवासी ऐशबाग भोपाल को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। आरोपी जुबेर मौलाना भोपाल जिले का आदतन अपराधी है, इसके विरुद्ध भोपाल के विभिन्न थानों में दर्जनों अपराध पंजीबद्ध हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed