फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News: Former Congress minister's son booked, released on bail, tried to trample the businessman

Sehore News: पूर्व कांग्रेस मंत्री के बेटे पर मामला दर्ज, जमानत पर हुए रिहा, कारोबारी को रौंदने की कोशिश की थी

Wed, 25 May 2022 10:46 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 25 May 2022 10:46 AM IST
सार

भोपाल इंदौर हाईवे पर शनिवार की रात शराब के नशे में दबंगई दिखाते हुए इंदौर के कारोबारी की कार को रौंदने के मामले में पूर्व मंत्री कांग्रेस विधायक पुत्र के विरुद्ध पुलिस ने मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Sehore News: Former Congress minister's son booked, released on bail, tried to trample the businessman
कांग्रेस मंत्री का बेटा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोपाल इंदौर हाईवे पर शनिवार की रात शराब के नशे में दबंगई दिखाते हुए इंदौर के कारोबारी की कार को रौंदने के मामले में पूर्व मंत्री कांग्रेस विधायक पुत्र के विरुद्ध पुलिस ने मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रोहिताप के खिलाफ धारा 294, 279,352,183, के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार भोपाल इंदौर हाईवे पर पूर्व मंत्री कांग्रेस विधायक हुकुम सिंह कराड़ा के पुत्र रोहिताप कराड़ा ने शराब के नशे में दबंगई दिखाते हुए इंदौर के एक कारोबारी की कार को टक्कर मारते हुए रौंदने का प्रयास किया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ, जिसमें पूर्व मंत्री पुत्र शराब के नशे में धुत थे। वाहन से भी शराब के गिलास बरामद किए गए थे। 
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शुरुआती जांच में रोहिताप को नामजद आरोपी बनाते हुए धारा 294, 279,352,183, के तहत प्रकरण दर्ज किया है और उनकी कार को जब्त कर लिया है। फिलहाल मामले में कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में जानकारी देते हुए आष्टा टीआई अनिल यादव ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हुकुम कराड़ा पुत्र रोहिताप कराड़ा धारा 294, 279,352,183, के तहत प्रकरण दर्ज किया है और उनकी कार को भी जब्त कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed