फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore: Long queues of tractor-trolleys to sell wheat in agricultural produce market, farmers are getting upset in strong sunlight

सीहोर: कृषि उपज मंडी में गेहूं बेचने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लगी लंबी कतार, तेज धूप में किसान हो रहे परेशान

Wed, 13 Apr 2022 01:57 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 13 Apr 2022 01:57 PM IST
सार

सीहोर में गेहूं बेचने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतारें लगने लगी हैं। मंगलवार को कतार करीब एक किलोमीटर लंबी हो गई थी। भीषण गर्मी में किसान कतार में लगे परेशान हो रहे हैं।
 

विज्ञापन
Sehore: Long queues of tractor-trolleys to sell wheat in agricultural produce market, farmers are getting upset in strong sunlight
भीषण गर्मी में किसान कतार में लगे परेशान हो रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर में गेहूं बेचने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतारें लगने लगी हैं। मंगलवार को कतार करीब एक किलोमीटर लंबी हो गई थी। भीषण गर्मी में किसान कतार में लगे परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक जिले में गेहूं की बंपर पैदावार हुई है। जिसके चलते गेहूं बेचने के लिए अभी से कृषि उपज मंडी में गेहूं बेचने ट्रैक्टर ट्रॉलियों की लाइन लग गई। सुबह से किसान अपनी उपज ट्रैक्टर ट्रॉली में लेकर पहुंच रहे हैं, जिससे लंबी कतार लग रही है। धीरे-धीरे लाइन खिसकती है, जिससे किसान वाहन छोड़कर कहीं जा भी नहीं सकते।
विज्ञापन


खरीदी 16 मई तक चलेगी। गेहूं खरीदी सोमवार से शुक्रवार के बीच ही की जाएगी। इसके लिए किसानों को पहले से ऑनलाइन स्लॉट बुक करना होंगे। बुकिंग के 3 दिन के भीतर गेहूं बेचने सेंटर पर ले जाना होगा। वे अपनी तहसील के किसी भी सेंटर पर गेहूं बेच सकेंगे। वर्तमान में मंडियों में गेहूं की कीमत 2200 रुपए क्विंटल से ज्यादा है। सरकार ने गेहूं का समर्थन मूल्य 2015 रुपए तय किया है। ऐसे में किसान को बेहतर दाम मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed