फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore got two special trains Intercity and Overnight Express stop from today

MP News: सीहोर को दो स्पेशल ट्रेनों की भी सुविधा, इंटरसिटी और ओवरनाइट एक्सप्रेस भी आज से रुकेगी

Tue, 05 Mar 2024 01:20 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिहोर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिहोर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 05 Mar 2024 01:20 PM IST
सार

आज से सीहोर में दो स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। साथ ही दो ट्रेनों के अस्थाई ठहराव को भी मंजूरी दी गई है। खास बात यह है कि जिन दो ट्रेनों के अस्थाई ठहराव किए गए हैं उनके ठहराव की लंबे समय से मांग की जा रही थी।

विज्ञापन
Sehore got two special trains Intercity and Overnight Express stop from today
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाशिवरात्रि उत्सव के चलते सीहोर और उज्जैन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 5 मार्च से सीहोर में दो स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। साथ ही दो ट्रेनों के अस्थाई ठहराव को भी मंजूरी दी है। इससे श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलेगी। खास बात यह है कि जिन दो ट्रेनों के अस्थाई ठहराव किए गए हैं उनके ठहराव की लंबे समय से शहरवासी मांग कर रहे थे। 

विज्ञापन


पहले भी इन दोनों ट्रेनों के सीहोर में स्टॉपेज थे। लेकिन, कोरोना काल के दौरान ट्रेनें बंद होने के बाद जब शुरू हुईं तो इनके स्टॉपेज खत्म कर दिए गए थे। अब अस्थाई ठहराव से यात्रियों को नई उम्मीद मिली है। रेलवे ने महाशिवरात्रि उत्सव पर उज्जैन और सीहोर में आने वाली भीड़ को देखते हुए उज्जैन से संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) और उज्जैन से भोपाल के बीच दो स्पेशल ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


17-18 मार्च तक ही चलेंगी ये ट्रेनें रेलवे के अनुसार ट्रेन क्रमांक 09305 उज्जैन-संत हिरदाराम नगर को 5 से 17 मार्च तक चलाया जाएगा। यह ट्रेनें उज्जैन से सुबह 10 बजे चलेगी और सीहोर दोपहर 12.33 बजे पहुंचकर संत हिरदाराम नगर में दोपहर 13.30 बजे पहुंचेगी। यहां से ट्रेन क्रमांक 09306 दोपहर 13.50 बजे चलकर दोपहर 14.30 बजे सीहोर और दोपहर 15.30 बजे वापस उज्जैन पहुंच जाएगी। यह ट्रेन 6 मार्च से 18 मार्च तक चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह ट्रेन क्रमांक 09307 उज्जैन-भोपाल 5 से 17 मार्च तक चलेगी। यह ट्रेन उज्जैन से रात 20.32 बजे चलेगी जो सीहोर में 22.33 बजे पहुंचकर रात 23.55 बजे भोपाल पहुंचेगी। वापसी की ट्रेन क्रमांक 09308 भोपाल-उज्जैन स्पेशल ट्रेन 6 मार्च से 18 मार्च तक चलाई जाएगी। यह ट्रेन रात 00.30 बजे भोपाल से चलकर रात 1.27 बजे सीहोर और सुबह 4.25 बजे उज्जैन पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed