{"_id":"61dfe8a2ee6ff472ef68c012","slug":"sehore-four-arrested-on-complaint-of-conversion-in-village-guradi-were-tempting-people-to-change-religion","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीहोर: ग्राम गुराडी में धर्मांतरण की शिकायत पर चार गिरफ्तार, लोगों को धर्म बदलने का दे रहे थे प्रलोभन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीहोर: ग्राम गुराडी में धर्मांतरण की शिकायत पर चार गिरफ्तार, लोगों को धर्म बदलने का दे रहे थे प्रलोभन
Thu, 13 Jan 2022 02:23 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 13 Jan 2022 02:23 PM IST
सार
जिले में धर्मांतरण का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हुई है और चार लोगों के खिलाफ मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अध्यादेश के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले में धर्मांतरण का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हुई है और चार लोगों के खिलाफ मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अध्यादेश के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम गुराडी निवासी मनोहर बंसल ने इछावर थाना पुलिस को जानकारी दी कि उसके गांव में पिछले कुछ दिनों से कुछ लोग आकर लोगों को बहला-फुसला रहे हैं कि तुम लोग ईसाई धर्म अपना लो, ईशु के अलावा इस दुनिया में कोई भी भगवान नहीं है। उसके पास भी तीन दिन पहले चार लोग आए थे। जो उसे एक माह पहले तलाब जोड़ इछवार नादान रोड़ के पास मिले थे। तब भी यह धर्म परिवर्तन की बात कर रहे थे।
तीन दिन पहले यह चारों उसके गांव में मिले थे तो अपना परिचय दिया था और अपना नाम तगराज निवासी आष्टा, राजाराम मालवीय निवासी रोला गांव आष्टा, सुनील मालवीय निवासी रोला गांव आष्टा ओर तेज सिंह निवासी चैनपुरा इछावर बताया था। 12 जनवरी को दोपहर पौने दो बजे यह गांव में खेत पर जब वह पानी भरने जा रहा था तो रास्ते में गैस एजेंसी के पास ये चारों वापस मिले ओर बोले कि तुझे पहले बात बताई थी, उसके बारे में क्या सोचा। तब मनोहर बंसल ने इन चारों से कहा कि मैं अपना धर्म नहीं बदलूंगा, तो यह चारों लालच देने लगे की अपना धर्म बदलेगा तो तेरे बच्चों को हम मुफ्त शिक्षा देंगे, तेरी नौकरी लगवा देंगे, घर वालों का इलाज भी कराएंगे, खर्च के लिए भी समय-समय पर पैसा भी देंगे। जब ये लोग धर्म बदलने का लालच दे रहे थे उस समय मनोहर बंसल के पास छगन बारेला और अंकित मीना भी पास में खड़े थे, यह बातें उन्होंने भी सुनी थीं।
विज्ञापन
किताबें पढ़कर सुना रहे थे, ताकि मन बदल जाए
पुलिस को शिकायतकर्ता ने बताया कि इन लोगों के पास बाइबल की किताब आई लव माई फैमली, धार्मिक सदस्यता का फार्म और भी दो-तीन ईसाई धर्म की किताबें थीं। तगराज नामक व्यक्ति बाइबल की किताब बार-बार पढ्कर सुना रहा था और फॉर्म भरने की कह रहा था। ये चारों लोग जबरन गांव में आकर लोगों का धर्म बदलने की कोशिश कर रहे है, इसलिए गांव के विष्णु मीना, अंकित मीना, नरेन्द्र विश्वकर्मा और मुकेश इन लोगों को पकड़कर थाने में लेकर आए। मामले में इछावर थाना पुलिस ने तगराज, राजाराम मालवीय, सुनील मालवीय और तेज सिंह के खिलाफ मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता आध्यदेश धारा 3, 5 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद प्रकरण दर्ज किया गया है। चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनसे पूछताछ की जा रही है।