फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore: Fire in the crops kept in trolley due to sparks of electric wires, loss of thousands

सीहोर: बिजली के तारों के स्पार्क से ट्राली में रखी फसल में लगी आग, हजारों का नुकसान 

Mon, 14 Mar 2022 02:20 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 14 Mar 2022 02:20 PM IST
सार

सीहोर जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर आग लगने से फसलें जलकर खाक हो गई। किसानों को हजारों का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
Sehore: Fire in the crops kept in trolley due to sparks of electric wires, loss of thousands
फसल में आग लगने से हजारों का नुकसान (प्रतीकात्मक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीहोर जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर आग लगने से फसल जलकर खाक हो गई। जानकारी के अनुसार इछावर थाना और मंडी थाने के अंतर्गत ग्राम मोगराराम तथा जमोनिया तालाब के पास एक खेत में खड़ी फसल में आग लगने से हजारों का नुकसान हो गया। आग की सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन


आगजनी की पहली घटना मंडी थाने के अंतर्गत जमोनिया तालाब के पास की है। यहां स्थित एक खेत में कटने के लिए तैयार खड़ी फसल में अज्ञात कारण से आग लग जाने से फसल जलकर खाक हो गई। दमकल की टीम के पहुंचने और आग पर काबू पाने तक खेत के एक हिस्सें में लगी फसल जलकर नष्ट हो चुकी थी। 
विज्ञापन


वहीं, आगजनी की दूसरी घटना इछावर थाने के अंतर्गत ग्राम मोगराराम की है। यहां फसल कटाई के बाद खेत मालिक जब कटी हुई गेहूं की फसल को खुली ट्रॉली में रखकर सुरक्षित स्थान पर ले जाने का प्रयास कर रहा था, उस समय ट्रॉली झूलते बिजली के तारों से टकरा गई। जिससे तारों के आपस में टकराने से स्पार्क हुआ और ट्राली में रखी फसल धू-धू कर जलने लगी। आग  भयावह थी, जिसकी लपटे दूर-दूर तक दिखाई दे रही थी। किसान के अनुसार ट्रॉली में रखी हजारों रुपये की फसल जलकर खाक हो गई। वहीं, ट्रॉली को भी नुकसान पहुंचा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें रबी सीजन में बोई गई गेहूं और चने की फसलें अब पककर तैयार हो चुकी हैं। जिले के किसान फसलों की कटाई कर उन्हें सुरक्षित करने में लगे हुए हैं। होली के पहले तेजी से फसलों की कटाई का सिलसिला जारी है। अब तक जिले में 35 से 40 प्रतिशत किसान फसलों की कटाई कर चुके हैं। कृषि विशेषज्ञ होली के बाद पहले हफ्ते में जिले में बोई गई रबी फसलों की कटाई पूरी होने की उम्मीद जता रहे हैं। फसलों की कटाई के साथ ही किसान इन दिनों नरवाई जलाने का काम भी कर रहे हैं, जिसके चलते खेतों में आग लगने का खतरा बढ़ गया है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed