{"_id":"62172a40eb8fdb4d7141b321","slug":"sehore-devotees-engaged-in-monthly-radha-naam-kirtan-pandit-pradeep-mishra-gave-the-gift-of-hymns","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीहोर: मासिक राधा नाम कीर्तन में जुटे श्रद्धालु,पंडित प्रदीप मिश्रा ने दी भजनों की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीहोर: मासिक राधा नाम कीर्तन में जुटे श्रद्धालु,पंडित प्रदीप मिश्रा ने दी भजनों की सौगात
Thu, 24 Feb 2022 12:20 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 24 Feb 2022 12:20 PM IST
सार
सीहोर जिले में विट्ठलेश सेवा समिति के तत्वाधान में बुधवार को मासिक राधा रानी नाम कीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन
सीहोर: मासिक राधा रानी नाम कीर्तिन में शामिल श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीहोर जिले में बुधवार देर रात विट्ठलेश सेवा समिति के तत्वाधान में राधा नाम मासिक कीर्तन का आयोजन किया गया। बड़ा बाजार के अग्रवाल धर्मशाला में कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण की आरती और समापन प्रसादी के साथ हुआ।
भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा ने देवी राधा के शानदार कीर्तन और भजनों की प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। इस दौरान पंडित मिश्रा ने कहा कि जैसे-जैसे शिक्षित नागरिकों का प्रतिशत बढ़ रहा है, वैसे-वैसे समाज में जीवन मूल्यों में गिरावट आ रही है। हमें मूल्यों के सौंदर्य का बोध होना चाहिए। विद्यार्थी जो देश का भविष्य हैं वे तनाव, अवसाद, बाह्य आकर्षण और अनुशासनहीनता के शिकार हैं। इसका कारण पाश्चात्य संस्कृति, विद्यालय या समाज ही नहीं, बल्कि संस्कारों के प्रति हमारी उदासीनता है। परिवार बालक की प्रथम पाठशाला है। परिवार में प्रत्येक सदस्य का दायित्व है कि बच्चों में भौतिक संसाधनों के स्थान पर संस्कारों की सौगात दें।
बता दें लगातार सात सालों से समिति के द्वारा हर माह मासिक राधा नाम कीर्तन का दिव्य आयोजन किया जाता है। आगामी माह में रुद्राक्ष महोत्सव के पश्चात शहर के अन्य स्थानों पर भव्य आयोजन किया जाएगा। समिति के द्वारा जिला मुख्यालय के समीपस्थ चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा के सानिध्य में इस वर्ष भी सभी की सुख-समृद्धि की कामना और धर्म को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सात दिवसीय भव्य रुद्राक्ष महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।