{"_id":"61b5aaf3a34858388d079e26","slug":"sehore-collector-s-strong-stand-on-illegal-sand-mining-demolished-temporary-bridge-for-sand-transport","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीहोर: रेत के अवैध खनन पर कलेक्टर का कड़ा रुख, रेत परिवहन के लिए बना अस्थाई पुल तुड़वाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीहोर: रेत के अवैध खनन पर कलेक्टर का कड़ा रुख, रेत परिवहन के लिए बना अस्थाई पुल तुड़वाया
Sun, 12 Dec 2021 01:25 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 12 Dec 2021 01:25 PM IST
सार
जिले के छीपानेर से रेत के अवैध खनन की शिकायत मिलने पर कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर, एसपी मयंक अवस्थी ने रविवार को छीपानेर खनन क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रेत परिवहन के लिए बनाए गए अस्थाई पुल को तोड़ा गया।
विज्ञापन
रेत परिवहन के लिए बना अस्थाई पुल तुड़वाया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर जिले में रेत के अवैध खनन एवं परिवहन को रोकने के लिए लगातार कार्रवाई जारी है। शनिवार को छीपानेर में खनिज रेत के परिवहन के लिए बनाए गए अस्थाई पुल को तोड़ा गया एवं रेत के अवैध खनन में संलिप्त स्थानीय लोगो को समझाइश दी गई कि वे रेत का खनन न करें।
केवट एवं ढीमर जाति के लोगों का सर्वे कराने के निर्देश
कलेक्टर ठाकुर ने राजस्व एवं खनिज अधिकारियों को निर्देश दिए कि केवट एवं ढीमर जाति के लोगों का सर्वे किया जाए ताकि उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जा सके। यदि किसी व्यक्ति के द्वारा अवैध खनन किया जाता है तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। कलेक्टर ठाकुर ने रेत के अवैध खनन और परिवहन को रोकने के लिए लगातार कार्यवाही करने के खनिज अधिकारी को निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जिले में कहीं भी कनिष्क खनिजों का अवैध उत्खनन और परिवहन करते पाया गया तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि गत दिवस जाजना नेहलाई रेत खदान के संबंध में पाइप लगाकर धार रोककर अवैध परिवहन के लिए बनाए गए पुल को भी तोड़ा गया। इस कार्यवाही में बुधनी एसडीएम शैलेन्द्र हिनोतिया, जिला खनिज अधिकारी राजेन्द्र परमार सहित राजस्व, पुलिस एवं खनिज विभाग का अमला शामिल था।