{"_id":"624430eb599ecb66116b96e2","slug":"sehore-collector-chandramohan-thakur-will-tell-some-unexplored-aspects-of-his-life-on-april-2-trailer-released-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीहोर कलेक्टर का नया रूप: अपने जीवन के अनछुए पहलू पर 2 अप्रैल को बात करेंगे ठाकुर, सोशल मीडिया पर ट्रेलर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीहोर कलेक्टर का नया रूप: अपने जीवन के अनछुए पहलू पर 2 अप्रैल को बात करेंगे ठाकुर, सोशल मीडिया पर ट्रेलर जारी
Wed, 30 Mar 2022 04:00 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 30 Mar 2022 04:00 PM IST
सार
कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर 2 अप्रैल को अपने यूट्यूब चैनल पर प्रसारित होने वाले टी_विथ_सीएमटी फ्रेंडशिप कार्यक्रम में अपने जीवन से जुड़े हुए कुछ अनछुए पहलू पर चर्चा करने वाले हैं।
विज्ञापन
एपिसोड को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रेलर जारी किया गया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीहोर कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर का नया रूप सामने आएगा। 2 अप्रैल को खुद के यूट्यूब चैनल पर वे अपनी जिंदगी से जुड़े अनसुने किस्से सबके सामने रखेंगे। इस एपिसोड को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रेलर जारी किया गया है। इसकी शूटिंग भी कलेक्टर बंगले पर ही की गई है।
अखिल भारतीय प्रशासनिक सेवा वर्ष 2012 बैच के आईएएस अधिकारी एवं सीहोर कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर अब नए रूप में सामने आने वाले हैं। कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर 2 अप्रैल को अपने यूट्यूब चैनल पर प्रसारित होने वाले टी_विथ_सीएमटी फ्रेंडशिप कार्यक्रम में अपने जीवन से जुड़े हुए कुछ अनछुए पहलू पर चर्चा करने वाले हैं। सोशल मीडिया पर जारी ट्रेलर में आईएएस चंद्रमोहन ठाकुर अपने मित्र के साथ कॉलेज जीवन से जुड़ी बातों सहित कई अनछुए पहलुओं पर चर्चा करते हुए दिखाई एवं सुनाई दे रहे हैं।
जिला कलेक्टर पर यूं तो तमाम तरह के कार्यों का दबाव होता है। सीहोर जिला तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का गृह जिला है, इसके कारण यहां पर काम के साथ-साथ अन्य दूसरे तरह के दबाव भी होते हैं, लेकिन इन सबके बीच में कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर अपने लिए समय निकालते हैं और खुद को रिलेक्स एवं टेंशनमुक्त रखने के लिए वे समय-समय पर वीडियो बनाकर यूट्यूब चैनल पर डालते हैं। उनके चैनल पर योगाभ्यास करते हुए वीडियो भी हैं।
विज्ञापन
बता दें कि ठाकुर हमेशा चर्चाओं में बने रहते हैं। कभी वे रविवार के दिन बच्चों को यूपीएससी की परीक्षा के टिप्स देने पहुंचते हैं तो कभी बच्चों के साथ समय बिताते हुए नजर आते हैं। इस बार उनकी चर्चा अपने प्रशासनिक कार्यों के साथ ही उनकी आने वाली लघु फिल्म को लेकर भी हो रही है। कलेक्टर अपना खुद का यूट्यूब चैनल चंद्रमोहन ठाकुर सीएमटी भी चलाते हैं। वे अपने चैनल पर ऑफबीट वीडियो लोड करते हैं। उनके चैनल पर जो वीडियो अपलोड होते हैं उनमें मोटिवेशनल वीडियो सहित अन्य प्रकार के वीडियो हैं।