फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore: CM actually involved in mobile phone distribution program, said - earlier Anganwadi workers used to roam around with 11 registers, now only a smartphone

सीहोर: मोबाइल फोन वितरण कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़े सीएम, बोले- स्मार्टफोन से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का काम हुआ आसान

Fri, 04 Feb 2022 03:41 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 04 Feb 2022 03:41 PM IST
सार

सीहोर में पोषण अभियान के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को स्थानीय टाउन हाल में स्मार्ट फोन वितरित किए गए। कार्यक्रम से सीएम शिवराज सिंह चौहान वर्चुअली जुड़े, जबकि शहर में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री प्रभुराम चौधरी, विधायक सुदेश राय सहित अन्य जनप्रतिनिधि अधिकारी और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं उपस्थित रहीं।
 

विज्ञापन
Sehore: CM actually involved in mobile phone distribution program, said - earlier Anganwadi workers used to roam around with 11 registers, now only a smartphone
Sehore: सीहोर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को फोन वितरित किए गए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्थानीय टाउन हाल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को पोषण अभियान के अंतर्गत स्मार्ट फोन वितरित किए गए। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वर्चुअली जुड़े, जबकि शहर में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री प्रभुराम चौधरी, विधायक सुदेश राय सहित अन्य जनप्रतिनिधि अधिकारी और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कुपोषण मप्र के लिए कलंक है। बच्चों का कम वजन, एनिमिया की शिकायत, एक अच्छा स्वास्थ्य न होना अच्छी स्थिति नहीं है। जब बच्चे ही स्वस्थ नहीं होगे तो प्रदेश को बेहतर नागरिक कैसे मिलेंगे। उन्होंने कहा कि हम कुपोषण कम करने में काफी हद तक सफल हुए हैं, लेकिन ये संतोषजनक नहीं है। हमें इसे पूरी तरह मिटाना है। अभी तक कार्यकर्ता 11 रजिस्टर लेकर घूमती थीं अब सिर्फ एक स्मार्ट फोन। उन्होंने कहा कि स्मार्ट फोन में जानकारी दर्ज करने से कुपोषण को लेकर किए जा रहे प्रयासों की निगरानी आसान हो जाएगी। इसके लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह स्मार्ट फोन आंगनवाड़ी के कार्य को आसान बनाने के लिए है। इससे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कहीं भी डाटा को देख सकेंगी और उनके काम को गति मिलेगी।
विज्ञापन


आंगनवाड़ी गोद लेने वालों का सम्मान करेंगे
उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी में कुछ कमियां हैं तो उसे सामाजिक सहयोग के माध्यम से दूर किया जा सकता है। सरकार और शासन मिलकर काम करेंगे तो परिणाम अधिक सुखद होंगे। अच्छा काम करने वाली आंगनवाड़ियों को राज्य एवं जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। साथ आंगनवाड़ी गोद लेने वालों का भी सम्मान किया जाएगा। जिन लोगों ने आंगनवाड़ी गोद ली है उन सभी के साथ इसी माह वर्चुअल रूप से बैठक करेंगे। हम सभी उसी आंगनवाड़ी में बैठेंगे जिसे हमने गोद ली है। चौहान ने कहा कि उन्होंने गांव की एक आंगनवाड़ी गोद ली है वह भोपाल में भी आंगनवाड़ी गोद लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed