{"_id":"61ed915d4f368f11f805d494","slug":"sehore-chief-minister-shivraj-singh-chouhan-will-distribute-smart-phones-virtually-on-january-25-1415-anganwadi-workers-and-50-supervisors-will-get-smart-phones","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीहोर: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 25 जनवरी को करेंगे वर्चुअली स्मार्ट फोन का वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीहोर: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 25 जनवरी को करेंगे वर्चुअली स्मार्ट फोन का वितरण
Mon, 24 Jan 2022 11:45 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:45 AM IST
सार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 25 जनवरी को सीहोर जिले की 1415 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और 50 पर्यवेक्षकों को स्मार्ट फोन का वर्चुअली वितरण करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 25 जनवरी को सीहोर जिले की 1415 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और 50 पर्यवेक्षकों को स्मार्ट फोन का वर्चुअली वितरण करेंगे। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण अभियान का संचालन प्रदेश के सभी 52 जिलों की 453 एकीकृत बाल विकास परियोजना में स्वीकृत 97135 आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों से किया जा रहा है। सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी आधारित वास्तविक समयबद्ध निगरानी मोबाइल आधारित पोषण ट्रेकर एप्लीकेशन से की जाती है। पूर्व में 16 जिलों की 27817 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन और 972 पर्यवेक्षकों को टेबलेट वितरित किये जा चुके हैं। शेष 36 जिलों की 69316 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और 2,429 पर्यवेक्षकों को स्मार्ट फोन जिला स्तरों से वितरित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
स्मार्ट फोन से पोषण ट्रेकर एप्लीकेशन का उपयोग कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों में दी जाने वाली सेवाओं की दैनिक जानकारी भरी जाती है। जानकारी की मॉनिटरिंग ब्लॉक, जिला एवं राज्य स्तर पर प्रतिदिन की जाती है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा स्मार्ट फोन पर पोषण ट्रैकर का उपयोग करने से जहां प्रतिदिन रजिस्टरों के संधारण का काम कम होगा, वही एप्लीकेशन के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को प्रतिदिन दैनिक कार्यों के संबंध में तैयार सूचना प्राप्त होगी कि उन्हें गृह भेंट में टीकाकरण तथा अन्य सेवाओं के लिए किन हितग्राहियों को चुनना है और किन हितग्राहियों के घरों में जाकर परामर्श देना है।
पोषण ट्रेकर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी केंद्र में दर्ज समस्त हितग्राहियों की सूची अपने मोबाइल पर कहीं भी किसी भी समय पर देख सकती हैं, जिससे हितग्राहियों की निगरानी करना आसान होगा। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र में दर्ज 0 से 5 साल तक के बच्चों की वृद्धि निगरानी भी आसान होगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा बच्चों का वजन एवं ऊंचाई दर्ज करने पर तत्काल बच्चे के कुपोषण का स्तर स्पष्ट होने लगेगा। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को ग्रोथ रजिस्टर नहीं भरना पड़ेगा। पोषण ट्रेक्ट से गर्भवती महिला का पंजीयन करने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को प्रतिदिन किस गर्भवती महिला की जांच करानी है या किस गर्भवती महिला को गृह भेंट के माध्यम से परामर्श देना है, यह जानकारी भी उपलब्ध रहेगी।
पोषण ट्रेकर एप्लीकेशन के संचालन के लिए नेट कनेक्टिविटी के लिए प्रदेश की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 200 रुपये प्रति माह का भुगतान किया जा रहा है। एप्लीकेशन में निर्धारित मापदंडों अनुसार जानकारी भरने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 500 रुपये की राशि तथा आंगनबाड़ी सहायिका को 250 रुपये की राशि प्रोत्साहन के रूप में दी जाएगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj 25 जनवरी को प्रातः 10 बजे पोषण अभियान में सीहोर जिले की 1415 आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और 50 पर्यवेक्षकों को स्मार्ट फोन का वर्चुअली वितरण करेंगे।
विज्ञापन
Read More: https://t.co/03K2OJWgc0 #JansamparkMP pic.twitter.com/8sQug6X4RU— Women & Child Development Department, MP (@mp_wcdmp) January 23, 2022