{"_id":"6268c91f5998680597331c1e","slug":"sehore-asked-for-money-from-dhaba-manager-for-drinking-alcohol-more-than-a-dozen-people-beat-up-for-not-giving","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीहोर: ढाबा मैनेजर से शराब पीने के लिए मांगे पैसे, न देने पर एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीहोर: ढाबा मैनेजर से शराब पीने के लिए मांगे पैसे, न देने पर एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने की मारपीट
Wed, 27 Apr 2022 10:09 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 27 Apr 2022 10:09 AM IST
सार
सीहोर जिले में करीब एक दर्जन युवकों ने शराब के लिए पैसे न देने पर एक ढाबा संचालक को बुरी तरह से डंडों से पीट दिया। मारपीट में चार लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती ढाबा संचालक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीहोर जिले में एक ढाबा संचालक के साथ एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने मारपीट कर दी। हमले में ढाबा संचालक समेत करीब 4 लोग जख्मी हो गए हैं। फिलहाल सभी घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 2 बजे जिला मुख्यालय के ग्राम लसुड़िया के पास इंदौर भोपाल हाईवे पर बने महाकाल ढाबे के मैनेजर से आरोपियों ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे। आरोपियो में हीरापुर गांव से अभिषेक, बमुलिया निवासी ओमदीप, सतीष पटेल और उसके साथी शामिल थे। सभी युवक ढाबा मैनेजर से मिलकर एक हजार रुपये मांग रहे थे। जिस पर मैनेजर रामस्वरुप ने रुपये देने से मना कर दिया। जिससे युवक गाली-गलौज करने लगे और डंडों से मार पीट करने लगे। हमले में रामस्वरुप के लड़के अभिषेक, भतीजे जितेन्द्र व बबलेश ने बीच-बचाव किया। इन्हें भी आरोपियों ने पीट दिया। रामस्वरूप को आंख, सिर और कंधे में, अभिषेक के सिर में, जितेन्द्र के सिर, हाथ और आंख में गंभीर चोंट आई है। वहीं, बबलेश के पैर की हड्डी फ्रैक्चर हो गई। पड़ोसी ढाबा संचालक ने सभी घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।