{"_id":"620386899fd8da3bae678dfe","slug":"sehore-accident-news-unknown-truck-rammed-two-bike-riders-one-died-on-the-spot-the-other-died-in-the-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore Accident News: अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, एक की मौके पर मौत, दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore Accident News: अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, एक की मौके पर मौत, दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ा
Wed, 09 Feb 2022 02:46 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 09 Feb 2022 02:46 PM IST
सार
भोपाल से श्यामपुर हाईवे पर बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार दो युवाओं को रौंद दिया। बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई, वहीं दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्रकरण कायम कर लिया।
विज्ञापन
सीहोर में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। भोपाल से श्यामपुर हाईवे पर बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार दो युवाओं को रौंद दिया था। बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई, वहीं दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्रकरण कायम कर लिया।
दोराहा थाना पुलिस के अनुसार बाइक सवार सुनील चौहान और सचिन चौहान भोपाल तरफ से श्यामपुर तरफ जा रहे थे। इसी दौरान श्यामपुर भोपाल हाईवे पर स्थित इमलिया बस स्टॉप के पास अज्ञात ट्रक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक सवारों को टक्कर मार दी और मौके से भाग निकला। घटना में मौके पर बाइक सवार सुनील चौहान की मौत हो गई, वहीं सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए श्यामपुर अस्पताल भर्ती कराया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्रकरण कायम कर लिया है।