{"_id":"6208d57539f7001d6f7922e4","slug":"seeing-the-tiger-the-youth-ran-away-leaving-the-bike-saved-his-life-by-climbing-the-tree-jhalaria-was-going-to-visit-mahadev-the-video-went-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघ को देख बाइक छोड़कर भागे युवक: पेड़ पर चढ़कर बचाई जान, झलरिया महादेव के दर्शन करने जा रहे थे, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघ को देख बाइक छोड़कर भागे युवक: पेड़ पर चढ़कर बचाई जान, झलरिया महादेव के दर्शन करने जा रहे थे, वीडियो वायरल
Sun, 13 Feb 2022 03:25 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 13 Feb 2022 03:25 PM IST
सार
पन्ना जिले में झलरिया महादेव के दर्शन करने जा रहे दो युवक रास्ते में बाघ को देखकर बाइक छोड़ पेड़ पर जा चढ़े और अपनी जान बचाई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
पन्ना में झलरिया महादेव के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालु बाघ को देखकर पेड़ पर चढ़े
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व एरिया में स्थित झलरिया महादेव के दर्शन करने जा रहे दो युवक बाघ को देखकर बाइक छोड़ पेड़ पा जा चढ़े। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
दरअसल दो युवक शुक्रवार को पन्ना जिले में स्थित झलरिया महादेव मंदिर में दर्शन करने बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान सामने बाघ आ गया, जिसे देखकर युवक बाइक छोड़कर अपनी जान बचाने के लिए पेड़ पर जा चढ़े। इस पूरे घटनाक्रम को चार पहिया में सवार पन्ना जिले के भाजपा प्रभारी नंदकिशोर नापित ने अपने कैमरे में कैद किया। बाघ करीब आधे घंटे तक पर्यटकों के आगे-आगे चलता रहा फिर जंगल में चला गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद वनविभाग का अमला भी मौके पर पहुंचा।
घटना के बारे में पन्ना जिले के भाजपा प्रभारी डॉ. नापित ने बताया कि हम लोग कार से पन्ना टाइगर रिजर्व एरिया में सड़क से करीब 15-20 किलोमीटर दूर झलारिया महादेव मंदिर के दर्शन करने जा रहे थे। रास्ते में अचानक हमारी गाड़ी के आगे टाइगर चलने लगा। टाइगर को सामने से आता देखकर बाइक से आ रहे दो लोग मोटरसाइकिल को छोड़कर पेड़ पर चढ़ गए। वाहनों के आगे टाइगर चलता रहा।
विज्ञापन
झलरिया महादेव का प्राचीन मंदिर पन्ना टाइगर रिजर्व एरिया में सड़क से करीब 15 किमी दूर जंगल की तराई में स्थित है। ये मंदिर सालभर में सिर्फ एक ही दिन खुलता है, जिसके चलते बड़ी संख्या में दूर-दूर से श्रद्धालु इस मंदिर में दर्शन करने पहुंचते हैं।