{"_id":"635b5f8c907f087e25623bfb","slug":"seeing-the-liquor-shop-open-in-orchha-uma-bharati-got-furious-said-it-inspires-me","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: जिस शराब दुकान पर गोबर फेंककर जताया था विरोध उसे फिर खुला देख भड़की उमाभारती, कहा- यह मुझे प्रेरणा देती है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: जिस शराब दुकान पर गोबर फेंककर जताया था विरोध उसे फिर खुला देख भड़की उमाभारती, कहा- यह मुझे प्रेरणा देती है
Fri, 28 Oct 2022 10:20 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओरछा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओरछा
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 28 Oct 2022 10:20 AM IST
सार
ओरछा में कुछ वक्त पहले पूर्व सीएम उमा भारती ने जिस शराब दुकान पर गोबर फेंककर विरोध जताया था, उसे फिर से खुला देखकर वह आग बबूला हो गईं, उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि यह मुझे प्रेरणा देती है।
विज्ञापन
शराब दुकान जिस पर उमा भारती ने गोबर फेंका था
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के ओरछा में शराब की दुकान खुली देखकर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती आग बबूला हो गई। भाजपा नेत्री ने ट्वीट कर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। बता दें ये वहीं दुकान है, जहां कुछ समय उमा भारती ने गोबर फेंककर विरोध जताया था।
उमा भारती ने ट्वीट कर लिखा है कि मैं आज सुबह ओरछा में थी, रामराजा सरकार के दर्शन करके मन प्रसन्नता से भर जाता है, लेकिन ओरछा के मंदिर आते-जाते ठीक ओरछा के मुहाने पर देसी विदेशी शराब की बड़ी भारी दुकान मेरी रामभक्ति को चुनौती देती है। ओरछा की है देसी विदेशी शराब की दुकान मुझे प्रेरण देती है कि यहां जो घटेगा वह पूरे मध्यप्रदेश के लिए उदाहरण होगा, देखते हैं क्या होता है।
ओरछा के रामराजा मंदिर से पहले मुख्य सड़क पर यह शराब की दुकान खुली हुई है। जिसको लेकर स्थानीय लोग भी विरोध जता चुके हैं। 14 जून की शाम को उमा भारती ने इस दुकान पर गोबर फेंका था और प्रशासन को चेतावनी दी थी कि यह दुकान बंद हो जानी चाहिए, लेकिन इसके बाद भी दुकान चालू है। दीपावली की भाईदूज पर उमा भारती ओरछा पहुंची थी, मंदिर जाने से पहले शराब की दुकान खुली देखकर वह आग बबूला हो गईं।
विज्ञापन
बता दें, इसके पहले उमाभारती भोपाल में एक शराब की दुकान पर पत्थर फेंक कर विरोध जता चुकी हैं।