मध्यप्रदेश: मनावर में तनाव के बाद लगाई गई धारा 144
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बताया जा रहा है मंगलवार शाम में यहां शौर्य जुलूस निकाला जा रहा था।
इसी दौरान कुछ लोगों ने पत्थरबाजी कर दी। जिससे हालात बिगड़ गए। इस दौरान उपद्रवियों ने जमकर आगजनी और तोड़फोड़ की।
इलाके में पुलिस बल की तैनाती
हालात बिगड़ता देख प्रशासन हरकत में आया और तुरंत ही कार्रवाई करते हुए उपद्रवियों को काबू करने की कोशिश की।
फिलहाल प्रशासन ने इलाके में शांति व्यवस्था के मद्देनजर भारी पुलिस बल की तैनाती की है।
अधिकारियों के मुताबिक मामले के दोषियों पर कार्रवाई की जा रही है। इस बीच खबर है कि करीब 20 से ज्यादा लोगों को पकड़ा गया है।
