फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   SDM generosity, sent a girl suffering from illness to Raipur by ambulance for treatment at her own expense

MP News: SDM की दरियादिली, बीमारी से जूझ रही बच्ची को खुद के खर्च पर इलाज के लिए एंबुलेंस से रायपुर भेजा

Thu, 13 Apr 2023 08:50 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 13 Apr 2023 08:50 AM IST
सार

दिल की बीमारी से जूझ रही एक मासूम बच्ची के लिए छिंदवाड़ा एसडीएम एक फरिश्ता बनकर सामने आए। उन्होंने दरियादिली दिखाते हुए बच्ची को खुद के खर्च पर एंबुलेंस और ऑक्सीजन की व्यवस्था कर इलाज के रायपुर भेजा।

विज्ञापन
SDM generosity, sent a girl suffering from illness to Raipur by ambulance for treatment at her own expense
छिंदवाड़ा एसडीएम की दरियादिली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा एसडीएम अतुल सिंह ने दरियादिली दिखाते हुए तीन माह की बच्ची को खुद के खर्च पर एंबुलेंस से रायपुर के अस्पताल भेजा है। दरअसल एक तीन माह की बच्ची दिल की गंभीर बीमारी से जूझ रही थी, जिसको तत्काल रायपुर के निजी अस्पताल में एडमिट कराना था। माता-पिता की पारिवारिक स्थिति ठीक नहीं थी, इसलिए उन्होंने मदद की गुहार लगाई। जैसे ही एसडीएम अतुल सिंह के संज्ञान में ये मामला आया। उन्होंने तत्काल दरियादिली दिखाते हुए खुद के खर्चे पर एंबुलेंस और ऑक्सीजन की व्यवस्था करवाकर मासूम बच्ची को इलाज के लिए रायपुर रेफर कराया। 
विज्ञापन


कोरोना काल में भी की थी मदद
एसडीएम अतुल सिंह इससे पहले भी कोरोना काल में लोगों के लिए मददगार साबित हो चुके हैं। उन्होंने कई संक्रमित परिवारों को ऑक्सीजन और दवाएं उपलब्ध कराई थी, एक बार फिर से उन्होंने बीमारी से परेशान बच्ची को बेहतर उपचार के लिए अपने खर्चे से रायपुर अस्पताल भिजवाया है। 
विज्ञापन


सीएमएचओ नहीं कर सके व्यवस्था
मासूम बच्ची के उपचार के लिए परिजनों ने कलेक्टर से गुहार लगाई थी, जिसके बाद कलेक्टर ने तत्काल सीएमएचओ को व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए थे, लेकिन छिंदवाड़ा सीएमएचओ इस मामले को गंभीरता से लेने के बजाय टालमटोल करते रहे। इसके बाद खुद एसडीएम अतुल सिंह ने मामले में संवेदनशीलता दिखाते हुए खुद के खर्चे से एंबुलेंस की व्यवस्था कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed