{"_id":"656717016eaad7cb860fc68f","slug":"school-time-change-time-changed-in-schools-in-chhindwara-too-due-to-cold-classes-will-not-be-held-before-9-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"School Time Change: छिंदवाड़ा में भी स्कूलों में समय बदला, ठंडी के कारण सुबह 9 से पहले नहीं लगेंगी कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
School Time Change: छिंदवाड़ा में भी स्कूलों में समय बदला, ठंडी के कारण सुबह 9 से पहले नहीं लगेंगी कक्षाएं
Wed, 29 Nov 2023 04:18 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 29 Nov 2023 04:18 PM IST
सार
दो दिनों से जारी बारिश के बाद छिंदवाड़ा में तापमान में गिरावट देखी जा रही है। ऐसे में शीतलहर के चलते बच्चों को स्कूल जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इसको लेकर कलेक्टर ने आदेश जारी कर स्कूलों का समय बदला है।
विज्ञापन
बढ़ती ठंड को देखते हुए स्कूलों का समय बदला है।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शीतलहर के चलते छिंदवाड़ा में भी स्कूलों का समय बदला गया है। इसके आदेश जारी हो चुके हैं। अब सुबह की पाली में लगने वाले सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 9:00 बजे से लगेंगे।
कलेक्टर मनोज कुमार पुष्प ने स्कूलों के समय परिवर्तन को लेकर आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश 31 दिसंबर तक के लिए मान्य रहेंगे। दरअसल दो दिनों से जारी बारिश के बाद छिंदवाड़ा में तापमान में गिरावट देखी जा रही है। ऐसे में शीतलहर के चलते बच्चों को स्कूल जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इसको लेकर कलेक्टर ने यह आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
ये है आदेश
शीत ऋतु में जिले में बढ़ती शीतलहर एवं तापमान में आ रही गिरावट को देखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ को दृष्टिगत रखते हुए जिले में संचालित समस्त शासकीय/अशासकीय, मान्यता प्राप्त, अनुदान प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई एवं माध्यमिक शिक्षा मंडल से संबंद्ध पूर्व प्राथमिक (नर्सरी एवं आंगनबाड़ी) तथा कक्षा पहली से 8 तक के बच्चों के लिए सुबह पाली में संचालित होने वाले समस्त विद्यालयों के लिए समय में परिवर्तन करते हुए विद्यालय संचालन का समय सुबह 9:00 बजे से किया जाता है।