{"_id":"6aa8d05217398d8c000071f2","slug":"satna-student-assault-case-mobiles-of-5-including-accused-girls-seized-deleted-data-to-be-restored-in-fore-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतना छात्रा मारपीट मामला: आरोपी छात्राओं समेत 5 के मोबाइल जब्त, फॉरेंसिक जांच में रीस्टोर होगा डिलीट डेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतना छात्रा मारपीट मामला: आरोपी छात्राओं समेत 5 के मोबाइल जब्त, फॉरेंसिक जांच में रीस्टोर होगा डिलीट डेटा
Tue, 15 Sep 2026 10:28 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 15 Sep 2026 10:28 AM IST
सार
नगर वन के पास छात्रा से मारपीट और वीडियो वायरल मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। चार छात्राओं और छात्र श्रवण सेन के मोबाइल जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। पुलिस डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय करेगी।
विज्ञापन
कोलगवां थाना, सतना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सतना में नगर वन के पास छात्रा से मारपीट और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जाने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस ने मामले में आरोपी बनाई गई चार छात्राओं और छात्र श्रवण सेन के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। सभी मोबाइल फोन को डिजिटल साक्ष्यों की फॉरेंसिक जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस और साइबर सेल की टीम ने पांचों को कोलगवां थाने बुलाकर पूछताछ की और उनके बयान दर्ज किए। साइबर सेल ने घटना से जुड़े वीडियो, मोबाइल डेटा, डिजिटल संवाद और सोशल मीडिया पर साझा की गई सामग्री के संबंध में जानकारी जुटाई है।
विज्ञापन
मोबाइल से हटाए गए डेटा की होगी जांच
पुलिस के अनुसार फॉरेंसिक जांच के दौरान जब्त मोबाइल फोन से हटाए गए वीडियो, चैट और अन्य डिजिटल डेटा को रिकवर करने का प्रयास किया जाएगा। पुलिस का मानना है कि डिजिटल साक्ष्यों से घटना के दौरान की गतिविधियों और वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जाने से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: सतना: RSS कार्यालय में चोरी का पर्दाफाश, सीसीटीवी फुटेज से पकड़ाया आरोपी, चोरी गया सारा सामान बरामद
छात्र के खिलाफ कार्रवाई पर जांच के बाद फैसला
मामले में दर्ज प्राथमिकी में छात्र श्रवण सेन का नाम सामने आया है, हालांकि पुलिस ने फिलहाल उसके खिलाफ अलग से मामला दर्ज नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि सभी पक्षों और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच की जा रही है। डिजिटल और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
संबंध बनाने से मना करने पर मारपीट का आरोप
पीड़ित छात्रा के अनुसार 5 सितंबर की दोपहर चार छात्राएं उसे नगर वन के पास एक सुनसान स्थान पर ले गई थीं। आरोप है कि छात्र श्रवण सेन के साथ संबंध बनाने से इंकार करने पर छात्राओं ने उसके साथ मारपीट की। पीड़िता के मुताबिक उससे वीडियो कॉल के जरिए श्रवण सेन से माफी मांगने के बाद मारपीट रोकी गई। इसके बाद घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया गया। कोलगवां थाना पुलिस ने चार छात्राओं के खिलाफ BNS की धारा 296(बी), 115(2), 351(3) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब मोबाइल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के जरिए पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
