{"_id":"66e1af693cad2e2942089b5a","slug":"satna-sharp-altercation-between-sdm-and-mla-sdm-transferred-in-evening-became-topic-of-discussion-in-city-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satna News: SDM और विधायक के बीच तीखी नोक झोंक, शाम को एसडीएम का तबादला, शहर में बना चर्चा का विषय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satna News: SDM और विधायक के बीच तीखी नोक झोंक, शाम को एसडीएम का तबादला, शहर में बना चर्चा का विषय
Wed, 11 Sep 2024 08:25 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 11 Sep 2024 08:25 PM IST
सार
हैरान करने वाली बात ये है कि जिस दिन सुबह ये तीखी नोक झोंक हुई, उसी दिन शाम को एसडीएम का तबादला हो गया। उसके बाद विधायक समर्थक इसे अपने नेता का प्रभाव बताने लगे।
विज्ञापन
SDM और विधायक के बीच तीखी नोक झोंक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के सतना जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एसडीएम सिटी और सतना विधायक के बीच तीखी नोक झोंक हुई, जिसके बाद पूरे जिले में इस मामले की चर्चा होने लगी। हैरान करने वाली बात ये है कि जिस दिन सुबह ये तीखी नोक झोंक हुई, उसी दिन शाम को एसडीएम का तबादला हो गया, जिसके बाद विधायक समर्थक इसे अपने नेता का प्रभाव बताने लगे, जबकि जानकारों का कहना है कि एसडीएम का तबादला नहीं हुआ, बल्कि ये प्रशासनिक सर्जरी है।
विज्ञापन
सतना से कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाह ने गरबा आयोजन की अनुमति देने की सिफारिश करने के लिए एसडीएम सिटी नीरज खरे को फोन किया था। लेकिन एसडीएम ने संबंधित मुद्दे पर निर्धारित स्थल पर अनुमति देने में असमर्थता जताई। इसके बाद विधायक नाराज हो गए। विधायक ने एसडीएम से कहा कि जब भी कोई काम मांगते हैं तो मना कर दिया जाता है। एसडीएम ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। आपका कौन सा काम हमने नहीं किया है? सबके काम ठीक से हुए हैं।
विज्ञापन
इस पर विधायक ने कहा कि हमने ऐसी कोई सूची नहीं बनाई है कि कितने काम मांगे गए, कितने हुए और कितने नहीं हुए। जब प्रशासन नहीं सुनता तो लोग हमारे पास आते हैं। अगर बात करना, काम मांगना गुनाह है तो बोर्ड लगा दीजिए कि विधायक का काम नहीं होगा। हम लोगों को भी बताएंगे कि काम नहीं होगा। एसडीएम ने विधायक से साफ कहा कि बीटीआई मैदान नहीं दिया जा सकता।
विज्ञापन
विधायक सिद्धार्थ कुशवाह ने कहा कि शहर के कुछ लड़के बीटीआई मैदान में गरबा का आयोजन करना चाहते थे। लेकिन कई बार वहां जाने के बावजूद उन्हें अनुमति नहीं मिल रही थी। जब वे हमारे पास आए तो हमने एसडीएम सिटी को बुलाया। एसडीएम ने बीटीआई मैदान को आरक्षित बताते हुए देने से मना कर दिया।
विधायक ने कहा कि हमने पूछा कि जब वहां महीनों तक मेले लग सकते हैं तो गरबा का आयोजन क्यों नहीं हो सकता। हालांकि, पूरे मामले में एसडीएम सिटी नीरज खरे ने कहा कि इस बार दशहरे पर बीटीआई ग्राउंड पर रावण दहन का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसलिए इसे रिजर्व रखा गया है। इसकी जानकारी विधायक को दे दी गई है। साथ ही बताया कि जिन लोगों की वह सिफारिश कर रहे थे, उन्हें इसी कारण मना कर दिया गया।
