{"_id":"65c8d81b809d94468e0a40ea","slug":"satna-news-young-man-reached-the-emergency-ward-carrying-the-patient-on-a-bike-in-a-filmy-style-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satna News: फिल्मी अंदाज में मरीज को बाइक पर लेकर इमरजेंसी वार्ड पहुंचा युवक, CMHO बोले- कार्रवाई करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satna News: फिल्मी अंदाज में मरीज को बाइक पर लेकर इमरजेंसी वार्ड पहुंचा युवक, CMHO बोले- कार्रवाई करेंगे
Sun, 11 Feb 2024 08:02 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sun, 11 Feb 2024 08:02 PM IST
सार
फिल्म थ्री इडियट्स में आमिर खान ने शरमन जोशी के बीमार पिता को टू-व्हीलर पर ही अस्पताल में पहुंचाया था। कुछ इसी तरह का दृश्य सतना जिला अस्पताल में नजर आया। वहां एक युवक अपने दादा को बाइक पर बिठाकर सीधे इमरजेंसी वार्ड तक पहुंच गया।
विज्ञापन
सतना में एक युवक बीमार दादा को बाइक पर बिठाकर सीधे इमरजेंसी वार्ड में ले गया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सतना के जिला अस्पताल में थ्री इडियट्स का एक दृश्य नजर आया। एक युवक अपने बीमार दादा को बाइक पर बिठाकर सीधे इमरजेंसी वार्ड में दाखिल हो गया। इस मामले का वीडियो सामने आने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
मामला शनिवार रात का है। वीडियो रविवार को सामने आया। युवक का नाम नीरज गुप्ता बताया जा रहा है। वह जिला अस्पताल में ही कर्मचारी भी है। अस्पताल के गार्ड ने नीरज को रोकने की कोशिश भी की लेकिन वह रुका नहीं। अपने दादा को लेकर सीधे इमरजेंसी वार्ड पहुंच गया। गार्ड कहते हुए सुना गया कि तुम ही इस तरह का काम करोगे तो दूसरे क्या करेंगे। इस पर नीरज कह रहा है कि दादा की हालत गंभीर है। इस वजह से वह उन्हें लेकर सीधे इमरजेंसी वार्ड पहुंच गया।
विज्ञापन
Satna News: फिल्मी अंदाज में मरीज को बाइक पर लेकर इमरजेंसी वार्ड पहुंचा युवक, CMHO बोले- कार्रवाई करेंगेhttps://t.co/e01VP6ncYN pic.twitter.com/B9xcTczH1n
— Amar Ujala (@AmarUjalaNews) February 11, 2024
विज्ञापन
अस्पताल प्रबंधऩ सख्त
इस मामले में अस्पताल प्रबंधन सख्त हो गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एलके तिवारी ने कहा कि वीडियो पर संज्ञान लिया है। अस्पताल में मरीज को लाने और ले जाने के लिए वार्ड वाइज सिक्योरिटी गार्ड, स्ट्रेचर समेत तमाम व्यवस्थाएं मौजूद हैं। इसके बावजूद यदि कोई ऐसा काम करता है तो यह ठीक नहीं है। जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी।
