फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   satna News ›   satna-kamta-tola-multistorey-building-fire-rescue-operation

सतना अग्निकांड: बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

Fri, 18 Sep 2026 03:27 PM IST
सतना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: सतना ब्यूरो Updated Fri, 18 Sep 2026 03:27 PM IST
सार

सतना के कामता टोला में शुक्रवार को एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। भवन में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। पुलिस-प्रशासन की टीम ने मौके पर रेस्क्यू अभियान चलाकर आगजनी की घटना पर कुछ ही घंटे में काबू पा लिया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
satna-kamta-tola-multistorey-building-fire-rescue-operation
सतन: बहुमंजिला इमारत में लगी आग, मौके की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सतना जिले के कामता टोला स्थित रामनरेश गुप्ता की बहुमंजिला इमारत में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह एसी का कंप्रेशर फटना बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों और प्रशासन के बचाव दल की त्वरित मदद से आग पर जल्द काबू पा लिया गया है।

विज्ञापन



मिली जानकारी के अनुसार, घर की मालकिन, नौकरानी सहित दो बच्चों को मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों एवं एसडीआरएफ की मदद से भवन से चार लोगों को सुरक्षित निकाला गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सिटी मजिस्ट्रेट राहुल सिलाडिया, सहित कोतवाली थाना पुलिस सहित पूरा प्रशासनिक अमला तुरंत मौके पर पहुंच गया था। 
विज्ञापन


19 फायर बिग्रेड की मदत से आग पर काबू पाया गया
इस बहुमंजिला भवन की आग इतनी भयावह थी की दीवारों में दरारें आ गईं हैं। राहत बचाव कार्य में निगम के 19 फायर ब्रिगेड की मदद ली गई है। आगजनी की घटना की जांच भवन अधिकारियों और सिविल इंजीनियर से करवाई जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं से बचा जा सके। वहीं, जिला प्रशासन ने कहा कि जब तक भवन की दीवारें ठंडी नहीं हो जाती हैं, तब तक भवन के अंदर प्रवेश नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- उज्जैन में संघ प्रमुख का युवाओं को संदेश: धर्म बांधता नहीं बल्कि मुक्त करता है, बताया रिलीजन से क्यों है अलग

ग्यारह सदस्य घर में रहते थे, चार मौजूद थे
गौरतलब है कि इस बहुमंजिला भवन में तक़रीबन ग्यारह सदस्य रहते थे, लेकिन घटना के वक्त घर में सिर्फ चार सदस्य मौजूद थे।  रामनरेश गुप्ता के मुताबिक चार मंजिल ईमारत में आग लगने से तकरीबन 25 लाख रुपये का उनका नुकसान हुआ है। यह आंकड़ा और अधिक भी हो सकता है। पीड़ित की संपूर्ण गृहस्थी जलकर खाक हो गई। पहले मंजिले में कुछ निर्माण कार्य चल रहा था। वहीं, पुलिस-प्रशासन की टीम आगे की कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed